रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने तोतली आवाज़ में गाया 'बलम पिचकारी', वीडियो हुआ वायरल

Samara Sahni Cute Singing Video Viral: रणबीर कपूर की भांजी और रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा साहनी का 23 मार्च को बर्थडे था। जन्मदिन के मौके पर उनकी नानी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक बेहद ही खास वीडियो शेयर कर दिया। दरअसल आपको बता दे कि नीतू कपूर ने छोटी सी समारा साहनी का एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया।
समारा साहनी का यह बेहद ही प्यार वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, इस वीडियो में समारा साहनी को रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का मशहूर होली गाना 'बलम पिचकारी' गाते हुए देखा जा सकता है। अब लगातार यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
समारा साहनी इस वायरल वीडियो में एक टेबल पर बैठी हुई नजर आ रही है और उनको किसी ने साइड से पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ नीतू कपूर इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रही है। इस दौरान समारा साहनी भी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए मशहूर होली गाने को बहुत ही तोतली सी प्यारी आवाज में गाती हुई नजर आई।
साथ ही समारा साहनी इस वीडियो में इतनी नन्ही सी उम्र में गाने के हुक स्टेप को भी करने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह वीडियो तब का है जब समारा साहनी सिर्फ 2 साल की थी। लोगों को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग समारा साहनी की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











