सच में समारा ने मारा था नानी नीतू कपूर को धक्का ? मां रिद्धिमा कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अरे वो बेचारी तो

Riddhima kapoor broke silence on Samara Viral Video: कपूर फैमिली आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में आ ही जाती है। बता दें कि हाल ही में आदर जैन की शादी हुई है। और इस शादी में तमाम हस्तियां और कपूर फैमिली को एक साथ देखा गया। सभी ने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन इतने सितारों में से नीतू कपूर की नातिन यानी कि रिद्धिमा कपूर सहानी की बेटी समारा सहानी खास चर्चाओं में बनी हुई हैं।
वायरल वीडियो पर समारा ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल समारा सहानी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां कई लोग उन्हें उनकी ड्रेस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं तो कोई उनके बर्ताव को लेकर। बर्ताव से बताएं कि समारा के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि समारा अपनी नानी नीतू कपूर और मां रिद्धिमा कपूर के साथ मिलकर पोज देती नजर आ रही हैं। वैसे तो समारा को पैपराजी के सामने पोज करना बहुत पसंद है, लेकिन इस खास मौके पर भी समारा को उदार देखा गया इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने समारा को नीतू कपूर और रिद्धिमा को धक्का देते हुए भी देखा।
बातें बढ़ा चढ़ाकर पेश की जा रही हैं
इसके बाद से सोशल मीडिया पर समारा को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। जहां कई लोग समारा को ट्रोल करते दिखे वहीं कई लोग समारा के संस्कारों पर सवाल उठाते दिखे। वहीं इन सभी बातों को सुन रिद्धिमा कपूर सहानी ने चुप्पी तोड़ी है। जी हां, रिद्धिमा ने हिंदुस्तान टाइम्स से उस वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा कि- 'वाकये को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा दिख रहा है। और ऐसा भी नहीं था कि नीतू कपूर के आ जाने से समारा निराश थी और ना ही समारा ने उन्हें धक्का मारा। रिद्धिमा ने आगे कहा कि वह बस पोज देने की कोशिश कर रही थी और इवेंट में इतने फोटोग्राफर्स को एक साथ देख बहुत एक्साइटेड थी।'
सोलो पोज देना चाहती थी समारा
रिद्धिमा ने आगे कहा कि -'वो बेचारी पोज देने की कोशिश में लगी थी। उसने मुझसे कार में बैठते हुए यह भी कहा था कि हे भगवान! कितने फोटोग्राफर होंगे और मैं कैसे-कैसे पोज दूंगी। वह बस सोलो पोज देना चाहती थी उसने नानी को धक्का नहीं मारा।'


Click it and Unblock the Notifications











