Samantha Ruth Prabhu: तुर्की में फुल इंजॉय करती नजर आई एक्ट्रेस, फोटोज देख फैंस ने पूछा बॉयफ्रेंड का नाम!

Samantha Ruth Prabhu in Turkey: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं, और फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ शानदार फोटो शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस टर्की में शानदार टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस तस्वीरों को देखकर फैंस ने एक्ट्रेस ने उनके बॉयफ्रेंड के बारें में सवाल पूछना शुरु कर दिया है।
सामंथा रुथ प्रभु टर्की ट्रिप-
सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा हाल ही में टर्की में अपनी फिल्म की शूटिंग करके वापस लौटे हैं। शूटिंग के बीच समांथा ने टर्की ट्रिप में जमकर इंजॉय किया, एक्ट्रेस ने अपनी ट्रिप की शानदार फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो कभी स्पा करवा रही हैं तो कभी लजीज खाने का मजा ले रही हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि सामांथा की ये ट्रिप काफी शानदार रही है। यहां उन्होंने शूटिंग के साथ-साथ स्वादिष्ट खाने का मज़ा लिया, बीच पर सुकून के पल बिताए और स्पा कराया। सामंथा ने जो फोटो शेयर की हैं उनमें हमेशा ही तरह काफी प्यारी दिख रही हैं एक्ट्रेस।
वहीं दूसरी पिक्चर में सामांथा एक कार की बैक सीट पर लेटकर एक किताब पढ़ रही हैं, एक्ट्रेस नें अपनी किताब की भी फोटो शेयर की है जिसे वो पढ़ रही हैं। वहीं अगली स्लाइड में समांथा एक व्हाइट प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में दिख रही हैं। सामांथा की खूबसूरती पर फैंस फिदा हो रहे हैं।
सामांथा की फोटो पर सोशल मीडिया यूर्जस-
जैसे ही सामांथा ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की, फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। परंतु इन फोटोज को देखकर कई साले यूर्जस ने एक्ट्रेस से उनके बॉयफ्रेंड का नाम पूछा है, बैसे तो समांथा इस ट्रिप पर अकेले नहीं है बल्कि विजय देवरकोंड के साथ हैं।
एक्ट्रेस ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने को एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ टर्की के लजीज खाने का मज़ा लेती दिख रही हैं, शूटिंग के बाद दोनों ने मिलकर टर्की के फूड पॉइंट्स को एक्सप्लोर किया। सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म 'कुशी' में नज़र आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications













