..................... Samantha Ruth Prabhu unarchives her Christian wedding photo with naga chaitanya after 2 years of divorce - Hindi Filmibeat

4 साल का रिश्ता तोड़ लिया तलाक, एक्स-हस्बैंड से हुआ एक्ट्रेस का पैचअप? वायरल हुई तस्वीर तो ख़ुशी से झूमे फैंस

Samantha Ruth Prabhu, Naga Chaitanya

एक वक्त हुआ करता था जब साउथ इंडस्ट्री में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्या की जोड़ी को क्यूट कपल माना जाता था। दोनों साथ में इतने अच्छे लगते थे कि हर कोई इनकी जोड़ी की मिसाल दिया करता था। लेकिन दोनों ने साल 2021 में अक्टूबर महीने में अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान कर दिया। हालांकि आज तक उनके तलाक की कोई भी वजह सामने नहीं आई है। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता फिर से सुर्खियों में आ चुका है।

2 साल के बाद एक्ट्रेस ने अनअर्काइव की तस्वीरें

दरअसल आपको बता दें कि तलाक होने के 2 साल के बाद में सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ ऐसा कर दिया है कि फैंस के बीच में काफी ज्यादा उथल-पुथल मच चुकी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फैंस तो सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्या की पैचअप की बात करने लग गए हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी और लोग की एक वेडिंग तस्वीर को अनअर्काइव कर दिया है।

सामंथा और नागा की क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीर हो रही है वायरल

इस तस्वीर में देखा जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य नज़र आ रहे हैं। यह दोनों की क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीर है। सामंथा रुथ प्रभु, नागा को गाल पर किस करती हुई नजर आ रही है और उन्होंने कैप्शन में एक्टर को बर्थडे विश किया हुआ है और उन्हें ही अपना सब कुछ भी बताया है। जैसे ही लोगों ने इस तस्वीर को नोटिस किया वैसे ही हर कोई खुशी से झूम उठा। यूजर्स ने उनके फिर से साथ आने के कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं।

तस्वीरों पर किया यूजर्स ने कमेंट

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि क्या यह साथ आ चुके हैं और शोभित पिक्चर से बाहर हो गई है? तो वही एक शख्स का यह भी मानना है कि सामंथा रुथ प्रभु ने इस तस्वीर को अनारकली इसीलिए किया है क्योंकि वह बताना चाहती है कि वह मूव ऑन कर चुकी हैं।

महज़ 4 साल में टूट गई थी सामंथा-नागा की शादी

इतना ही नहीं आपको बता दे की सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी वेडिंग तस्वीर के साथ-साथ एक्टर की और भी तस्वीरों को अनअर्काइव कर दिया है और दोनों की शादी सिर्फ 4 साल ही चल पाई। दोनों ने बहुत ही शाही अंदाज से शादी रचाई थी और जब दोनों का तलाक हुआ तो फैंस को काफी गहरा धक्का लगा था। यहां तक कि एक्ट्रेस भी सदमे में आ गई थी और उन्हें इससे उबर के लिए वक्त लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X