..................... IMDb's Popular Indian Celebrities: समांथा रूथ प्रभु हैं लिस्ट में सबसे ऊपर, 17वें नंबर पर अल्लू अर्जुन | Samantha Ruth Prabhu tops IMDb’s most popular Indian celebrities list, beats Allu Arjun, Mani Ratnam - Hindi Filmibeat

IMDb's Popular Indian Celebrities: समांथा रूथ प्रभु हैं लिस्ट में सबसे ऊपर, 17वें नंबर पर अल्लू अर्जुन

samantha-ruth-prabhu-tops-imdb-s-most-popular-indian-celebrities-list-beats-allu-arjun-mani-ratnam

Samantha Ruth Prabhu tops IMDb's list: सामंथा रुथ प्रभु भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें पूरे देश से अपार प्यार मिलता है। ऑरमैक्स चार्ट में लगातार 7 बार टॉप करने के बाद, अभिनेत्री लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं और अब वह आईएमडीबी (IMDb) के सबसे पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज फीचर में टॉप पर हैं।

आईएमडीबी की इस लिस्ट में समांथा के अलावा अल्लू अर्जुन, पूजा हेगड़े, मणि रत्नम, फरहाद सामजी, अलाया एफ, दुलकर सलमान, भूमिका चावला जैसे कलाकार शामिल हैं।

सामंथा की बेजोड़ लोकप्रियता उनके कल्ट गीत 'ऊ अंतवा' से शुरू हुई, जो ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा से थी, और इस गाने ने एक्ट्रेस को देश भर में घरेलू नाम बना दिया। इसके अलावा वह 'द फैमिली मैन', 'यशोदा', और हाल ही में आई 'शाकुंतलम' में पूरी तरह से नई भूमिका के साथ आईं और खूब चर्चा बटोरी।

इसके अलावा, 'सिटाडेल' लंदन प्रीमियर में हॉट ब्लैक आउटफिट में समांथा की हालिया उपस्थिति ने दर्शकों का दिल जीता है। फैंस ने वास्तव में उन्हें हर बार हमेशा शीर्ष पर रखा है। हमेशा की तरह इस बार भी IMDb की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों में #1 पर है।

काम के मोर्चे पर, अभिनेत्री अब सिटाडेल, कुशी और कुछ अन्य अघोषित प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी। सिटाडेल में समांथा के साथ वरूण धवन की जोड़ी दिखेगी। दोनों ने शो की शूटिंग भी कर दी है और सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें साझा करते हुए दिख रहे हैं।

Read more about: samantha ruth prabhu allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X