..................... Samantha Ruth Prabhu Throwback Ad Shoot Video Viral Fans Said About Plastic Surgery - Hindi Filmibeat

Samantha Ruth Prabhu का 14 साल पुराना वीडियो देख फैन्स के छूटे छक्के, बोले- प्लास्टिक सर्जरी का कमाल...

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu Throwback Video Viral: सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि इस समय वह अपनी सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' को लेकर चर्चा में भी है। लेकिन आपको बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ऐड शूट करती हुई नजर आ रही है।

बहुत कम लोग जानते हैं की सामंथा रुथ प्रभु ने अपने करियर की शुरुआत में न सिर्फ फिल्मों और शोज में काम किया बल्कि विज्ञापन भी किए थे। साल 2010 में उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन अब वायरल वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोग हैरान होते हुए नजर आ रहे हैं और इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी अलग भी दिखाई दे रही हैं।

इस दौरान सामंथा रुथ प्रभु ब्रांड का प्रचार करती हुई नजर आई। इसमें अभिनेत्री ने चमकीले गुलाबी और पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद में लोग इस एड को ना देखकर सामंथा रुथ प्रभु के लुक्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। काफी लोगों का कहना है की एक्ट्रेस तब से अब तक कितनी ज्यादा बदल चुकी हैं।

इसी के चलते सामंथा रुथ प्रभु के इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इस तरह से मुझको कोई भी समानता नजर नहीं आ रही है। एक दूसरा यूजर लिखता है कि क्या होगा अगर दुनिया में प्लास्टिक सर्जन ना होते। एक अन्य यूजर लिखता है कि मुझे ये पहले रश्मिका लगी थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु के काफी सारे फैंस ने उनको सपोर्ट भी किया है। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ चेहरे की चर्बी और आइब्रो के चलते अलग दिख रहा है और हम आमतौर पर 18 या 20 के बाद इसको खो देते हैं। स्किन की अगर देखभाल की जाए तो महिलाएं 30 के बाद ज्यादा सुंदर दिखती है।

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X