सोशल मीडिया पर खास मैसेज लिखकर अभिनेत्री ने छोड़ी इंडस्ट्री, फैंस का हुआ बुरा हाल!

Samantha Ruth Prabhu left the industry: मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कई सारे कलाकार आते और कई सारे जाते भी हैं, कई ऐसे कलाकार होते हैं जो कई साल काम करते के ब्रेक ले लेते हैं और कई तो इस इंडस्ट्री को छोड़ देते हैं। अब इस लिस्ट में साउथ इंस्डट्री की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया एक प्यारा सा मैसेज लिखकर मनोरंजन जगत से अपने ब्रेक का ऐलान कर दिया है। यह सब उन्होंने अपनी हेल्थ की वजह से किया है।
सामंथा के नए प्रोजेक्ट-
दरअसल बात ऐसी है कि, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने व्यावसायिक जीवन में काफी व्यस्त चल रही हैं। 'शाकुंतलम' की शूटिंग के बाद अभिनेत्री ने वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की शूटिंग शुरू कर दी थी। वहीं उनके पास विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' भी है।
इसी बीच लगातार कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि अभिनेत्री अभिनय से ब्रेक लेंगी लेकिन अभी तक सामंथा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया था। पर अब खुद सामंथा ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।
दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने निर्देशक राज और डीके के साथ शूटिंग के आखिरी दिन की एक तस्वीर साझा की और एक हार्दिक नोट लिखा।
इसी दौरान अभिनेत्री ने कुछ महीनों के लिए काम से ब्रेक लेने की भी पुष्टि की और लिखा, 'ब्रेक कोई बुरी चीज नहीं लगती।' सामंथा ने राज और डीके को कभी भी उनसे हार न मानने और उन्हें जीवन भर की भूमिका देने के लिए धन्यवाद दिया। '
द फैमिली मैन 2' के बाद निर्देशकों की जोड़ी के साथ यह दूसरा सहयोग है, जहां उन्होंने राजी की भूमिका निभाई और अच्छी प्रशंसा अर्जित की। उन्होंने सेट पर शूटिंग के आखिरी दिन से अपने निर्देशक जोड़ी के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की और उन्हें 'परिवार' कहा।
सामंथा का इंडस्ट्री से ब्रेक-
सामंथा ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "और यह सिटाडेल का समापन है। एक ब्रेक बिल्कुल भी बुरी चीज नहीं लगती, जब आप जानते हैं कि क्या होने वाला है। राज और डीके, जिस परिवार के बारे में मुझे नहीं पता था कि मुझे उसकी जरूरत है। हर एक से लड़ने में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।" संघर्ष करो और कभी भी मुझ पर हार मत मानो। मैं दुनिया की किसी भी चीज से अधिक चाहती हूं कि तुम गौरवान्वित हो। जीवन भर की भूमिका के लिए धन्यवाद, यानी जब तक कि तुम मुझे अगला पत्र न लिखो।''
फिलहाल तो इस खबर और मैसेज के बाद अभिनेत्री के फैंस थोड़े दुखी हैं परंतु सांमथा को अपना ख्याल रखने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जाहिर है कि इस वक्त सामंथा की तबीयत ठीक नहीं चल रही हैं, सूत्रों की मानें तो उनको आराम करने की जरुरत है।


Click it and Unblock the Notifications