एक्स पति की शादी पर Samantha Ruth Prabhu ने शेयर की इंस्टा स्टोरी, पोस्ट में कहा-'लड़की की तरह लड़ो'

Samantha Ruth Prabhu Insta Story: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने एक्स पति नागा चैतन्य और एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला की शादी से पहले एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है और इसे नागा की शादी पर एक कटाक्ष माना जा रहा है।
Samantha ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक छोटी लड़की कुश्ती के मैच में एक लड़के को पछाड़ती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया: "#FightLikeAGirl"। जिसका मतलब है- "लड़की की तरह लड़ो"।
नागा और सोभिता के बारे में
आपको बता दें, नागा चैतन्य और सोभिता अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करने के लिए तैयार हैं, जिसकी स्थापना 1976 में उनके दादा और दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव ने की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नागार्जुन ने कहा कि वह 2018 की फिल्म गुडाचारी में सोभिता की एक्टिंग से इंप्रेस हुए और उन्हें हैदराबाद में अपने घर पर बातचीत करने के लिए इनवाइट किया। एक्टर ने याद करते हुए कहा, "चैतन्य एक बार उनके घर आए थे और अगर मुझे सही से याद है तो उस समय उनकी पहली मुलाकात हुई थी।" उनकी शादी 4 दिसंबर को होनी है और इसका मुहूर्त रात 8:15 बजे है।
नागा की सादगी की हुई तारीफ
चैतन्य बुधवार को अपने दादा, अक्किनेनी नागेश्वर राव को श्रद्धांजलि देते हुए 'पंचा' नाम की ट्रेडिशनल आउटफिट पहनेंगे। इस फैसले ने एक्टर के फैंस को भावुक कर दिया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य की सादगी और अपनी जड़ों के प्रति श्रद्धा की तारीफ की है।
हाल ही में, इस कपल के 'मंगल स्नानम' रस्म अपनी सादगी के लिए वायरल हो गई। यह कपल हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में स्थित 22 एकड़ की संपत्ति, अन्नपूर्णा स्टूडियो में 8 घंटे लंबा शादी का फंक्शन रखने वाला है, जिसे 1976 में अक्किनेनी नागेश्वर राव ने स्थापित किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने खास दिन के लिए, सोभिता ने अपनी जड़ों को श्रद्धांजलि देते हुए असली सोने की जरी वाली कांजीवरम सिल्क साड़ी चुनी है। इसके अलावा, उन्होंने आंध्र प्रदेश के पोंडुरु में हाथ से बुनी गई सफेद खादी की साड़ी चुनी है।


Click it and Unblock the Notifications












