एक्स पति की सगाई के बाद Samantha Ruth Prabhu ने दिखाई मिडल फिंगर, एक्ट्रस ने Naga Chaitanya को दिया मैसेज?

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu Cryptic Post: साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है। ये पोस्ट अपने एक्स पति और एक्टर नागा चैतन्य की 8 अगस्त को शोभिता धुलिपाला से अपनी सगाई की घोषणा के कुछ दिनों बाद किया गया है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की। हालांकि, जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह था उनकी स्वेटशर्ट पर लिखा हुआ टेक्स्ट, "पीस और क्वाइट का म्यूजियम।" । उन्होंने पोस्ट के साथ अपनी मिडल फिंगर भी दिखा रखी थी और लेब्लांक के गाने नाउ वी आर फ्री का इस्तेमाल किया।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "उंगली और गाना।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "यह जिस किसी के लिए भी है, उसके लिए एक क्लासिक जवाब है।" एक और फैन ने लिखा, "गाना, उंगली, टी-शर्ट। बिल्कुल रानी जैसा बर्ताव" "बीच की उंगली सब कुछ कह देती है!!"

यह पोस्ट सामंथा रूथ प्रभु के एक्स पति नागा चैतन्य की अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से 8 अगस्त को सगाई होने के कुछ दिनों बाद आई है। करीब डेढ़ साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने सगाई कर ली।

नागा चैतन्य के पिता और दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने एक्स पर खुशखबरी की घोषणा की। उन्होंने लिखा, "हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई। हम उसे अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। खुश जोड़े को बधाई! उन्हें जीवन भर प्यार और खुशी की कामना करता हूं। भगवान भला करे! 8.8.8. अनंत प्रेम की शुरुआत।"

इसके अलावा सामंथा रुख प्रभु अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें हैं कि उन्हें भी प्यार मिल गया है। हाल ही में, रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सामंथा राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं, जो पहले से ही शादीशुदा हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X