सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की आपत्तिजनक तस्वीर, फैन्स का फूटा गुस्सा, बोले- ये क्या हो रहा है...

Samantha Ruth Prabhu Photo Viral: सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और बॉलीवुड में भी उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी सुर्खियों में रही और इस वक्त मायोसाइटिस नाम की एक बीमारी से जूझ रही है। लेकिन एक बार फिर से वह अपनी एक इंस्टा स्टोरी के लिए सुर्खियों में आ गई है।
सामंथा रुथ प्रभु की इस स्टोरी को देख उनके फैंस भी काफी ज्यादा भड़क गए हैं और इसको उन्होंने तुरंत डिलीट भी कर दिया था। हालांकि अब इसको लेकर काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी भी देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस के गले में उनका लॉकेट भी नजर आ रहा है और कुछ लोगों ने इस तस्वीर को फेक बताया है।
भले ही सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इस तस्वीर को डिलीट कर दिया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से यह वायरल हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "महिलाएं सशक्त होकर अपने शरीर को बीमारी से मुक्त कर रही है और इस तरह की स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दे रही है। लेकिन ये फोटो फेक है।"
सामंथा रुथ प्रभु की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक अन्य यूजर लिखता है कि यह रियल फोटो है और मैं उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर देखी थी। जिसको उन्होंने कुछ ही सेकंड में डिलीट कर दिया था। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "अगर यह फेक है तो सामंथा संभाल लेंगी लेकिन यह रियल है तो सोशल मीडिया पर कुछ भी बकवास मत करो।"
इसी के अलावा सामंथा रुथ प्रभु ने एक और तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें वह इन्फ्रारेड सौना के फायदे बता रही है। एक्ट्रेस ने लिखा कि "मांसपेशियों में सरकुलेशन बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट भी करता है। बॉडी में फैट भी काम करता है और एनर्जी को बढ़ाता है। शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है और स्किन को जवां बनाता है। फ्लैक्सिबिलिटी को भी बेहतर रखता है और जोड़ों के दर्द को कम कर देता है।"


Click it and Unblock the Notifications











