Samantha Ruth Prabhu ने बीमारी में हाथ में लगाया IV Drip, एक हाथ से किया वर्कआउट VIDEO

Samantha Ruth Prabhu

यशोदा फिल्म एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ समय पहले अपनी बीमारी पर बात की। सामंथा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह मायोसिटिस नाम की एक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण उनके लिए बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं इस बीमारी के इलाज के दौरान सामंथा ने अपनी फिल्म यशोदा का प्रमोशन भी किया और साथ ही उनकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जहां पर वह जिम में वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं। गंभीर बीमारी के साथ सामंथा की हिम्मत को देख हर कोई हैरान है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सामंथा प्रभु ने बीमारी में रहते हुए अपनी हिम्मत नहीं हारी है। मायोसिटिस से पीड़ित होने के बाद भी सामंथा ने वर्कआउट करना नहीं छोड़ा है। वह खुद को दिमागी और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए वर्कआउट पर पूरा फोकस कर रही हैं।

सामंथा के हाथ में आईवी ड्रिप

सामंथा के हाथ में आईवी ड्रिप

सामंथा की लेटेस्ट तस्वीर इसी को बयान कर रही है। सामंथा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी हुई स्टोरी शेयर की है। जहां पर वह वर्कआउट करती हुई दिखाई दे रही हैं। सामंथा एक तरफ वर्कआउट कर रही हैं तो दूसरे हाथ में आईवीड्रिप लगा हुआ दिखाई दे रहा है। फैंस सामंथा के इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं।

सामंथा ने लिखा - सोचा नहीं था

सामंथा ने लिखा - सोचा नहीं था

वहीं कई ऐसे सेलेब्स हैं जो कि सामंथा के हौसले और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। सामंथा जिस बहादुरी के साथ एक हाथ से वर्कआउट कर रही हैं, वह कई ऐसे लोगों के लिए प्रेरणा है जो कि बीमार होने के बाद हार मान लेते हैं। अपने इस वीडियो के साथ सामंथा ने लिखा है कि जुनैद शेख ने कभी नहीं सोचा था कि अपनी पसंदीदा जलेबी के लिए में इतना करूंगी। लेकिन आज उन्होंने यशोदा फिल्म की सफलता और खास तौर से एक्शन सीन का जश्न मनाने के लिए यह किया है। पिछले कुछ महीनों में आप उन लोगों में से हैं, जिन्होंने यह सब देखा है।

मुझे हारने नहीं दिया-सामंथा

मुझे हारने नहीं दिया-सामंथा

मेरी सबसे कम...कमजोरी के माध्यम से..आंसुओं के जरिए ..आपने मुझे हारने नहीं दिया। मुझे पता है कि आप मुझे कभी हार नहीं मानने देंगे। बता दें कि हाल ही में सामंथा ने कहा था कि उनकी बीमारी इतनी गंभीर नहीं है, जितना उसे प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह मर नहीं रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X