Samantha ने अभी तक संभाल रखी है एक्स पति Naga Chaitanya की रोमांटिक तस्वीरें, लोगों ने कहा- 'डिलीट करो'

Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya Wedding Photo: साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर नागा चैतन्य आज यानी 4 दिसंबर, बुधवार को हैदराबाद में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
Samantha ने अभी भी एक्स पति की तस्वीर को संभाला
अब नागा की दूसरी शादी से कुछ घंटे पहले, नेटिजेंस ने एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के साथ चैतन्य की पहली शादी की एक पुरानी तस्वीर खोज निकाली, जिसेकई साल पहले सामंथा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था और एक्ट्रेस के फैंस ने उस तस्वीर को हटाने के लिए कहा।
नागा के बर्थडे पर शेयर की थी रोमांटिक फोटो
आपको बता दें, सामंथा और चैतन्य ने अक्टूबर 2017 में शादी की थी, और उसी साल नवंबर में, एक्ट्रेस ने नागा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। ये तस्वीर उनके तबके पति नागा के जन्मदिन पर शेयर की गई थी। एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया था- "जन्मदिन मुबारक हो मेरे सब कुछ... मैं कामना नहीं करती, मैं हर एक दिन प्रार्थना करती हूं कि भगवान तुम्हें वह सब कुछ दे जो तुम्हारा दिल चाहता है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।" इस फोटो में सामंथा नागा को किस करती नजर आ रही हैं।
लोगों ने फोटो हटाने को कहा
अब चैतन्य सोभिता से शादी करने वाले हैं, इसलिए सामंथा की पुरानी पोस्ट ऑनलाइन वायरल हो गई और नेटिजेंस ने इस पर कमेंट करके उनसे फोटो हटाने को कहा। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, "प्लीज इस फोटो को हटा दें सैम...अब समय आ गया है कि आप जो चाहते हैं, उसे पाएं।"
2017 में हुई थी नागा और सामंथा की शादी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, सामंथा और चैतन्य ने 6 अक्टूबर, 2017 को गोवा में एक शानदार शादी की थी। हालांकि, अपनी शादी के चार साल बाद, दोनों ने 2021 में अलग होने का फैसला किया। उसी साल चैतन्य की मुलाकात शोभिता से हुई और दोनों के बीच प्यार की चिंगारी फूट पड़ी। इस साल 8 अगस्त को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक प्राइवेट फंक्शन में उनकी सगाई हुई।
आज शादी के बंधन में बंधेंगे नागा और शोभिता
शोभिता और चैतन्य बुधवार को पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे और रिपोर्ट के अनुसार, उनकी शादी का मुहूर्त रात 8 बजे का है। कथित तौर पर इस शादी में अल्लू अर्जुन, राम चरण, उपासना, महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर और अन्य लोगों के साथ-साथ जोड़े के परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications