पैच अप की खबरों के बीच नागा को सामंथा ने फिर दिया झटका, हाथ उठाया और दिखा दी प्यार की उड़ी हुई निशानी

Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu

Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो फेमस और चर्चित एक्स कपल सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य हमेशा ही अपने रिश्ते को लेकर खबरों में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि दोनों का पैचअप हो गया है। परंतु हाल ही में दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से नया अपडेट आया है जिसके चलते फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

सामंथा और नागा चैतन्य का रिश्ता-

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के काफी चर्चित कपल हैं और दोनों हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। फैंस दोनों को हमेशा ही साथ में देखना चाहते हैं।

कुछ दिनों पहले खबर थी कि दोनों का पैचअप हो गया है क्योंकि नागा चैतन्य ने एक कुत्ते की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। और खास बात ये है कि ये कुत्ता सामंथा और नागा ने साथ में खरीदा था। इसीलिए इसके बाद दोनों के पैचअप की खबरें आने लगी थी।

अब सामंथा रुथ प्रभु ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद प्यारी सी तस्वीरे साझा की है। इन तस्वीरों से दोनों की रिश्ते की एक खास बात साफ दिख रही हैं वो है सामंथा का टैटू। जो कि एक्ट्रेस ने खास अपने पति के लिए बनवाया था।

सामंथा के ये टैटू फोटोज में अप्रैल तक नजर आ रहे थे, जब सामंथा प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल के प्रीमियर के लिए लंदन गईं थीं। हालांकि अब नई फोटोज में टैटू नजर नहीं आ रहा है। इसका मतलब ये है कि पैचअप की अफवाह गलत है।

फेमस कपल सामंथा और नागा की शादी-

आपको बता दे साउथ के फेमस कपल सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी। दोनों की शादी से फैंस काफी खुश थे। परंतु 2021 में दोनों ने अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद काफी चौंक गए थे। खैर वर्तमान समय में दोनों अपनी अपनी जिंदगी खुशी से जी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X