सामंथा रुथ प्रभु ने एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य पर कसा तंज, महंगे तोहफ़े देने पर हुआ पछतावा, हुईं ट्रोल

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में 'सिटाडेल' सीरीज को लेकर वह काफी चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज में उनके साथ में वरुण धवन भी नजर आए हैं। लेकिन अब इसी बीच वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने एक्स पति नागा चैतन्य को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी है जिसके बाद में काफी सारे लोगों ने उनको ट्रोल कर दिया है। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड पर तंज कसा है। दरअसल वरुण और सामंथा का यह रैपिड फायर वीडियो है। जिसको प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है।
इस दौरान वरुण धवन ने सामंथा रुथ प्रभु से सवाल किया कि किस एकदम बेकार चीज पर आपने दुनिया भर का पैसा खर्च किया है? इस पर बिना किसी देरी के सामंथा रुथ प्रभु ने जवाब देते हुए कहा कि मेरे एक्स के महंगे तोहफे। सामंथा रुथ प्रभु का जवाब सुनने के बाद में वरुण धवन काफी हैरान हो गए और उन्होंने तोहफों की कीमत भी पूछी थी। तब समांतर प्रभु ने बताया कि बहुत ज्यादा थी।
अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि काफी सारे लोगों ने तो यह भी नोटिस किया कि इत्तेफाक से इस वीडियो को नागा चैतन्य के जन्मदिन पर शेयर किया गया है। मालूम हो कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने 2017 में शादी की थी। 2021 में दोनों का तलाक हो गया।
हालांकि आपको बता दें कि नागा चैतन्य आप जल्दी ही दूसरी शादी करने वाले हैं और वह एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 8 अगस्त को इस कपल ने सगाई कर ली थी और अब जल्दी ही शादी भी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शन भी शुरू होते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications