कंगना रनौत के धाकड़ लुक को देख फिदा हुईं समांथा रुथ प्रभु, कर डाला ऐसा कमेंट!
कंगना रनौत इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर छाई हैं लेकिन इस वक्त धाकड़ को लेकर चर्चा काफी ज्यादा है। हाल ही में उन्होने 'धाकड़' की रिलीज डेट का ऐलान किया है जिसके बाद से फैंस लगातार इसका इंतजार कर रहे हैँ। कंगना रनौत की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 8 अप्रैल, 2022 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा कंगना रनौत ने एक तस्वीर धाकड़ से साझा की थी जो कि काफी पसंद की जा रही है।
फैंस का कहना है कि कंगना रनौत की सबसे दमदार फिल्म धाकड़ साबित होने वाली है। इसको लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इस तस्वीर की बाद की जाए तो सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि साउथ की एक अदाकारा भी काफी ज्यादा प्रभावित हुईं हैं।

हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की जो काफी सुर्खियों में हैं। समांथा ने कंगना रनौत का इस तस्वीर पर रिएक्ट किया है। कंगना रनौत ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था.... "वह भयंकर, उत्साही और निडर हैं। #AgentAgni बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आपके लिए एक्शन स्पाई थ्रिलर #धाकड़ ला रहा है जो 8 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में उतरेगी!" इसपर समांथा ने लिखा तो कुछ नहीं है बल्कि कई फायर इमोजी साझा किए हैं। बता दें कि समांथा रुथ इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं।
हाल ही में उन्होने अपने पति नागा चैतन्य से अलग होने का फैसला किया था। काफी जल्दी वो बॉलीवुड में अपना दमदार डेब्यू करने वाली हैं लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











