Samantha Wedding Album: सुर्ख साड़ी में दुल्हन बनी सामंथा, तामझाम से परे रचाई दूसरी शादी

Samantha Wedding Album

Samantha Ruth Prabhu Raj Nidimoru Wedding Album: अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने फिल्म मेकर राज निदिमोरु के साथ शादी रचा ली है। सामंथा ने शादी की गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए दी है। सामंथा और राज की शादी की तस्वीरें सेकेंडों में सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई हैं।

काफी समय से सामंथा और राज के अफेयर के चर्चे थे लेकिन दोनों ने ही अपने रिलेशन को सीक्रेट रखा और सीधे शादी की तस्वीरों से साथ सभी को सरप्राइज दिया है। दुलहन बनी सामंथा ने अपने लुक को बेहद सिंपल और खास रखा है। सामंथा ने सुर्ख साड़ी चुनी जिसमें वो किसी देवी जैसे आलौकिक सुंदर दिखाई दे रही हैं।

इसके साथ ही सामंथा ने सोने के भारी भारी गहनों के साथ अपने इस ब्राइडल लुक को पूरा किया। साथ ही बालों में गजरा और हाथों में सिंपल मेहंदी के साथ सामंथा ने ब्राइडल लुक अलग ही तरीके से डिफाइन किया है। शादी के लुक के साथ साथ सामंथा और राज ने अपनी शादी के वेन्यू को भी काफी सादा ही चुना था। दोनों ने तामझाम से परे मंदिर में शादी रचाई है।

बता दें कि ये सामंथा और राज दोनों की ही ये दूसरी शादी है। सामंथा ने इससे पहले नागा चैतन्य के साथ शादी की थी। सामंथा और नागा की शादी देश दुनिया की सबसे ग्रैंड और लग्जरी शादियों में शुमार थी। वहीं राज की बात करें तो उन्होंने श्यामली डे से साल 2015 में कथित तौर पर शादी की है और उनकी एक बेटी भी है।

सामंथा ने सबसे पहले राज के साथ 'द फैमिली मैन 2' में काम किया था। इसी शो के जरिए उन्होंने हिंदी में डेब्यू किया। शो की शूटिंग के दौरान वो और नागा अलग हो चुके थे। ऐसा कहा जाता है कि सेट पर ही सामंथा और राज के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं। फिर सामंथा ने राज के अन्य शो 'सिटाडेल हनी बनी' में भी काम किया था।

राज और सामंथा की शादी के दौरान फिल्ममेकर की एक्स-वाइफ श्यामली डे ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। लोग इसे राज और सामंथा के रूमर्ड रिलेशनशिप से जोड़कर ही देख रहे हैं। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी में कोट शेयर किया है जिसमें लिखा है- 'हताश लोग हताश काम करते हैं' (desperate people do desperate things)।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X