सद्गुरू के आश्रम में नए BF संग आज दूसरी शादी रचाने वाली थी सामंथा, सौतन ने तार-तार कर दी इज्जत

Samantha Ruth Prabhu Raj Nidimoru Wedding: सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी समय से फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ अपने रिलेशन को लेकर छाई हुई हैं। इसी बीच खबरें आई कि आज यानि 1 दिसंबर को सामंथा और राज सद्गुरू के कोयंबटूर स्थित आश्रम ईशा फाउंडेशन में शादी रचाने वाली हैं। खबरों के कंफर्म होने से पहले राज निदिमोरु की एक्स वाइफ श्यामली डे ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो गया है।
अब राज और सामंथा की शादी की अफवाहों के बीच फिल्ममेकर की एक्स-वाइफ श्यामली डे ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। लोग इसे राज और सामंथा के रूमर्ड रिलेशनशिप से जोड़कर ही देख रहे हैं। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी में कोट शेयर किया है जिसमें लिखा है- 'हताश लोग हताश काम करते हैं' (desperate people do desperate things)।
सामंथा ने सबसे पहले राज के साथ 'द फैमिली मैन 2' में काम किया था। इसी शो के जरिए उन्होंने हिंदी में डेब्यू किया। शो की शूटिंग के दौरान वो और नागा अलग हो चुके थे। ऐसा कहा जाता है कि सेट पर ही सामंथा और राज के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं। फिर सामंथा ने राज के अन्य शो 'सिटाडेल हनी बनी' में भी काम किया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सामंथा के पहले पति नागा चैतन्य तो एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं, अब फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का भी घर बसते देखना चाहते हैं। वो कथित तौर पर 'फैमिली मैन' फेम डायरेक्टर राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












