शादीशुदा मर्द संग 38 साल की तलाकशुदा हीरोइन, वेकेशन पर लगा है खूब निशाने

Samantha Ruth Prabhu New Boyfriend: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु नागा चैतन्या से तलाक के बाद से ही अपनी लव लाइफ को लेकर छाई रहती हैं। नागा चैतन्या जहां शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी कर मूव ऑन कर चुके हैं तो वहीं सामंथा की लव लाइफ पर अभी भी बड़ा सवालिया निशान लगा हुआ है।
सामंथा का नाम अभी तक कई स्टार्स के साथ जोड़कर गॉसिप बनाई गई हैं। हालांकि सामंथा इस तरह की गॉसिप्स पर कभी भी प्रतिक्रिया नहीं देती हैं ऐसे में उनके फैंस को सिर्फ इसी बात का इंतजार है सामंथा कह अपने रिलेशन को ऑफिशियल करेंगी।
सामंथा रूथ प्रभु ने अबू धाबी में अपनी छुट्टियों की कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं हैं। ये तस्वीरें उस वक्त आई हैं जब सामंथा को लेकर चर्चा है कि वे अपने कथित बॉयफ्रेंड फिल्म निर्माता राज निदिमोरू के साथ छुट्टियां मना रही थीं। सामंथा की सन ग्लासेस के साथ एक क्लोज-अप तस्वीर में राज निदिमोरू की परछाई दिखाई दे रही , जिन्होंने यह तस्वीर ली थी। हालांकि, उन्हें तस्वीरों में टैग नहीं किया गया है।
पिछले कुछ महीनों में, सामंथा और राज निदिमोरू के रिश्ते के बारे में अफ़वाहें उड़ रही हैं। हाल ही में, फिल्म निर्माता की पत्नी श्यामाली डे ने सामंथा के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक रहस्यमयी पोस्ट लिखी थी। मनोवैज्ञानिक और चिकित्सक ने पोस्ट में एक खगोलीय पिंड की तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा था, 'समय उजागर करता है, कर्म सुधारता है, ब्रह्मांड विनम्र बनाता है।'
बता दें कि ये दूसरी बार है जब श्यामाली डे ने ऐसा पोस्ट किया था जो अभिनेता सामंथा के साथ अपने पति के रिलेशनशिप पर डायरेक्टली तौर पर कटाक्ष था। हालांकि, अब तक इन तीनों में से किसी ने भी अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि सामंथा का जिस तरह से निर्देशक के साथ सेल्फी शेयर करके और ज्यादा वक्त बिताना शायद निदिमोरू की वाइफ को पसंद नहीं आया, लिहाजा उन्होंने इस तरह का पोस्ट किया होगा। गौरतलब है कि ये नोट इंस्टाग्राम पर सामंथा की उस पोस्ट के बाद आया है जिसमें उन्होंने निदिमोरू के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें से एक में वो निदिमोरू के कंधों पर अपना सिर टिकाए हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि वे दोनों एक साथ फ्लाइट में बैठे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











