सामंथा रूथ प्रभु ने आलिया भट्ट को छोड़ा पीछे, बन गईं देश की नंबर 1 एक्ट्रेस!

सामंथा रूथ प्रभु अपने काम के अलावा कई और कारणों से भी खबरों का हिस्सा रहती हैं और उनको आखिरी बार हमने अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज में एक गाने के दौरान देखा था। इस फिल्म के साथ साथ ये गाना भी काफी बड़ा हिट हुआ था। लेकिन आज सामंथा किसी और कारण चर्चा में है, दरअसल नवीनतम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा देश की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।

जी हां, उन्होने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को पीछे छोड़ दिया है और खुद नंबर 1 के पायदान पर हैं। ओरमैक्स मीडिया ने हाल ही में 'मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स' की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, पूजा हेगड़े भी शामिल हैं।

samantha ruth prabhu, सामंथा रुथ प्रभु, आलिया भट्ट

लेकिन इन सबसे ऊपर सामंथा नजर आ रहीं हैं। जबकि आलिया भट्ट को दूसरे नंबर पर देखा गया, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर नयनतारा, काजल अग्रवाल और दीपिका पादुकोण रहीं। रश्मिका मंदाना, कीथी सुरेश और कैटरीना कैड छठे, सातवें और आठवें स्थान पर रहीं।

पूजा हेगड़े और अनुष्का शेट्टी भी भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों की सूची में थीं। सामंथा रुथ कुछ समय पहले करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण का भी हिस्सा बनीं थीं।

बता दें कि करण जौहर का ये शो काफी मशहूर है। वर्कफ्रंट पर सामंथा इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और इनको लेकर चर्चा होती रहती है। आने वाले साल में उनकी कुछ दमदार फिल्में रिलीज होंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X