Samantha Ruth Prabhu: तलाक के बाद भी सामंथा का नागा के साथ है खास रिश्ता, प्यार की निशानी अभी भी रखी है साथ

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा की जानी कही जाने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पूरी दुनिया में अपना नाम का सिक्का जमा रही है, हर कोई उनका दीवाना है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सामंथा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सामंथा अपने निजी जीवन को लेकर खबरों में आ गई है, ऐसा कहा जा रहा है कि तलाक के बाद भी सामंथा अपने पति से अलग नहीं हो पाई हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, हाल ही में सामंथा सीरीज 'सिटाडेल' के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल हुईं, जिसके बाद एक बार फिर लोगों ने उनके व्यक्तिगत जीवन में ताकझांक शुरू कर दी है।
हुआ यह कि प्रीमियर से एक्ट्रेस की जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें वह टैटू साफ नजर आया, जो सामंथा ने शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए अपने पति नागा चैतन्य के लिए बनवाया था।
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं, दोनों का तलाक हो चुका है। मगर, सामंथा के शरीर पर बना नागा के नाम का टैटू अभी तक बरकरार है।
और सामंथा की हालिया तस्वीरों में उनका टैटू साफ नजर आ रहा है। इन वायरल तस्वीरों में सामंथा के लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। एक्ट्रेस के शानदार लुक के साथ-साथ फैंस की नजरें उनके टैटू पर ठहर गई हैं।
यह टैटू सामंथा की रिब्स पर बना हुआ है, जिसमें Chay लिखा है। दरअसल, यह नागा का निक नेम है। अब इसको देखकर फैंस तो बातें बनाने लगे हैं, लोगों को लग रहा है कि सामंथा पति से अलग होने के बाद भी अलग नहीं है, इसीलिए उनकी निशनी साथ रखी है।
बता दें कि नागा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए सामंथा ने तीन टैटू बनवाए थे। एक रिब्स पर, दूसरा टैटू उन्होंने बैक पर गुदवाया है, जिसमें YMC लिखा है यानि Ye Maaya Chesave। ये दोनों की पहली फिल्म का नाम है।
इसके अलावा सामंथा ने तीसरा टैटू कलाई पर गुदवाया है। इसमें एरो का निशान बना हुआ है। बिल्कुल ऐसा ही टैटू नागा चैतन्य ने भी अपनी कलाई पर गुदवा रखा है। दोनों के टैटू अभी भी बने हुए हैं।
गौरतलब है कि सामंथा साउथ की सुपरस्टार थी वह उनकी शादी साउथ एक्टर नागा चैतन्य के साथ हुई थी, दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली इसीलिए दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। अब दोनों अपने अपने जीवन में खुश हैं और अपने अपने करियर पर फोकस कर रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications
