नागा चैतन्य की सगाई होते ही सामंथा को भी मिला शादी का प्रपोजल, लड़के को देख एक्ट्रेस बोलीं- मैं पूरी तरह से...

Samantha ruth prabhu got wedding proposal: 8 अगस्त को नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की सगाई हुई थी। दोनों ने घर पर ही परिवार वालों के सामने सगाई की थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुई थीं। वहीं सामंथा के फैन्स का मानना है कि कहीं ना कहीं सगाई की ये तस्वीरें सामंथा को हर्ट कर रही हैं। भारी फैन फॉलोइंग रखने वाली सामंथा के सपोर्ट में कई फैन्स दिखे, लेकिन हाल ही में सामंथा के एक चाहने वाले ने कुछ ऐसा किया है जिसे देख सभी के होश उड़ गए हैं।
हाल ही में सामंथा के मुकेश चिंथा नाम के एक फैन का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपनी फीलिंग्स सामंथा के सामने रखते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन भी लिखते हैं। 'मैं सामंथा के पास जा रहा हूं उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि मैं उनके लिए हमेशा मौजूद रहूंगा। वहीं आगे मुकेश लिखते हैं कि देखो मैं मौजूद हूं। हम दोनों मिलकर अच्छी जोड़ी बनेंगे।'
इसके बाद यूजर ने हाथ में छोटा पर्पल कलर का दिल पकड़े सामंथा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। इसी के साथ ही शख्स ने कहा कि 'मुझे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए 2 साल चाहिए।' इसके बाद वह मैरी मी कहकर प्रपोज करता है। बता दें कि इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स ही क्या सितारे ही इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि खुद सामंथा ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है।
जी हां, सामंथा ने जैसे ही यह वीडियो देखा एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'इस जिम के बैकग्राउंड ने मुझे लगभग मना ही लिया है।' एक्ट्रेस के कमेंट के बाद शख्स का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। आपको बता दें कि सामंथा ने 2017 में नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से शादी की थी। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे, लेकिन शादी के चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था।


Click it and Unblock the Notifications