..................... Samantha Ruth Prabhu controversy samantha slammed by doctor for spreading misinformation on therapy - Hindi Filmibeat

इस डॉक्टर ने Samantha Ruth Prabhu को बताया 'अनपढ़', कहा- 'इन पर जुर्माना लगाया जाए और जेल में डाला जाए'

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu Controversy: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी जानकारी लोगों को देती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में बताया था कि उन्हें ऑटो इम्यून की बीमारी है, जिसके लिए उन्होंने करियर से ब्रेक भी ले लिया है।

सामंथा रुथ प्रभु करियर से ब्रेक लेकर अपनी सेहत का खूब ध्यान रख रही हैं। लेकिन इस चक्कर में लगता है उनसे एक गलती हो गई है। बीते दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके चलते अब उन्हें इसके बारे में लोगों को सफाई देनी पड़ रही है।

इस वीडियो में सामंथा ने लोगों को बिना जरूरत के दवाई लेने से मना करते हुए एक उपाय बताया था और उसे करके भी दिखाया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद साइरिएक एबी फिलिप्स जिनको द लिवर डॉक्टर के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने इसे देखने के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया है। साथ ही उनके टिप्स को बेहद खतरनाक भी बताया है।

आपको बता दें, एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में नेबुलाइजर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिस्टिल्ड वॉटर का इस्तेमाल कर उसका इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि ये मिक्सचर जादू की तरह काम करता है। अब इस सलाह को लेकर डॉ. एबी फिलिप्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया और खरी-खोटी सुनाई।

यही नहीं डॉक्टर फिलिप्स ने उन्हें अनपढ़ तक करार दे दिया। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस को सेहत और विज्ञान के बारे में जानकारी नहीं है। डॉ. फिलिप्स ने कहा कि समाज में इस तरह की हरकतें करने पर जुर्माना लग सकता है और जेल भी हो सकती है। डॉ. फिलिप्स ने ये सवाल भी किया कि क्या भारत की हेल्थ मिनिस्ट्री इस तरीके की गलत जानकारी देने वाले मुद्दों को उठाएगी या फिर नहीं।

अपनी पोस्ट में सामंथा रूथ प्रभु ने अपना बचाव करते हुए कहा कि पोस्ट शेयर करते समय उनका इरादा गलत नहीं था। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ सालों में मुझे कई तरह की दवाइयां लेनी पड़ी हैं। मैंने वो सब कुछ आजमाया है जिसकी मुझे सलाह दी गई थी।"

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X