शादीशुदा डायरेक्टर के साथ हसीना ने कंफर्म किया रिलेशन? ठुकरा चुकी है पति की 200 करोड़ की एलिमनी

Samantha Ruth Prabhu Confirms Relationship

Samantha Ruth Prabhu Confirms Relationship: सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु के स्टारडम से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन सामंथा पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर रही हैं। नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद से ही सामंथा के अफेयर को लेकर तरह तरह की अटकले और कयासबाजी चालू रही है। वहीं अब एक बार फिर से सामंथा ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसने बवाल काट दिया है।

काफी समय से गॉसिप्स थी कि सामंथा रुथ प्रभु डायरेक्टर राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं। दोनों की तमाम तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि, इन दोनों ने अपना रिश्ता अभी तक ऑफिशियल नहीं किया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वो अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर रही हैं?

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कुछ सेकेंड्स में अपनी दुबई जर्नी की झलक दिखाई है। वीडियो के शुरुआत के 2 क्लिप्स ही अब फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। पहले क्लिप में सामंथा रुथ प्रभु कार में बैठकर पोज दे रही हैं और इस दौरान वो बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वो एक आदमी का हाथ प्यार से पकड़कर हिलाती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के बीच कम्फर्ट और हैप्पी बॉन्ड देखा जा सकता है।

अब इसे देखकर फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि जिसका हाथ सामंथा रुथ प्रभु ने थामा हुआ है, वो उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हैं। इस वीडियो ने अब सोशल मीडिया यूजर्स का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। फैंस अब जानना चाहते हैं कि वीडियो में नजर आ रहा हाथ किसका है? दरअसल, एक्ट्रेस ने उस आदमी की शक्ल वीडियो में नहीं दिखाई है। ऐसे में लोग राज का नाम ले रहे हैं और सामंथा को बधाई दे रहे हैं। वरुण धवन और दिशा पटानी ने भी सामंथा रुथ प्रभु के पोस्ट पर कमेंट किए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य ने सामंथा को तलाक के बाद 200 करोड़ एलिमनी ऑफर की थी। मगर एक्ट्रेस ने उसे लेने से साफ मना कर दिया था। उसके कुछ समय बाद फिर रिपोर्ट आई थी कि नागा ने अब 50 करोड़ ऑफर किए थे मगर सामंथा ने वो भी नहीं लिए थे।

Read more about: samantha ruth prabhu bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X