..................... Samantha Ruth Prabhu changed her look after taking break from acting, giving time to spirituality - Hindi Filmibeat

एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद सामंथा ने अध्यात्म को दिया समय और बदला अपना लुक, तस्वीरें देख फैंस...

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अभिनय से ब्रेक पर हैं, खुद सामंथा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जारिए फैंस को दी थी। अब एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद सामंथा की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें देखा जा सकता है कि सामंथा अध्यात्म की ओर निकल चुकी हैं और एक नया लुक अपनाना लिया है।

सोशल मीडिया पर सामंथा का अपडेट-

जब अपने ब्रेक का सामंथा ने एलान किया था कि वह एक अभिनेत्री के रूप में अपने सफल करियर से एक छोटा ब्रेक लेंगी। उनके निर्णय को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं मिलीं।

अभिनय ब्रेक के दौरान अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी आध्यात्मिक यात्रा को साझा किया है और इन पोस्ट को प्रशंसकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है।

अब अभिनेत्री ने अपनी सुबह की दिनचर्या साझा की है। इससे यह साबित होता है कि सामन्था अपने खाली समय का उपयोग अपने आध्यात्मिक पक्ष के करीब जाने के लिए कर रही हैं।

इसी दौरान इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बदला हुआ लुक दिखाई दे रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बाल शॉर्ट करा लिये हैं। समंदर के किनारे सामंथा ने मुस्कुराते हुए अपनी अदाएं दिखाईं।

सामंथा के इस लुक को फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक भी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने कमेंट कर लिखा, 'हमेशा की तरह सुंदर।' प्रज्ञा जायसवाल ने कहा, 'खूबसूरत।' सोफी चौधरी ने कमेंट किया, 'गॉर्जियस गर्ल।' सामंथा का ये लुक देख फैंस उन्हें 'इंडियन बार्बी' कह रहे हैं।

गौरतलब है कि सामंथा इस समय दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। इतने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, यह बहुत अच्छी बात है कि अभिनेत्री ने अपने लिए कुछ समय निकाला। सामंथा जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'खुशी' में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X