सामंथा ने ज्यादा पैसे देकर खरीदा वही घर, जहां नागा चैतन्य के साथ शादी के बाद गुजारा था वक़्त
सामंथा रूथ प्रभु साल की सबसे प्रतिभाशाली हिरोइन साबित हुई हैं। उन्होंने 'ऊ अंटावा' में अपने ज़बरदस्त डांस के साथ देश भर में छा गईं। इसके साथ ही सामंथा ने साउथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं और 'राज़ी' के रूप में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों ने खूब पसंद किया हैं। सामंथा रूथ प्रभु न सिर्फ अपनी जबरदस्त एक्टिंग बल्कि बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए भी जानी जाती हैं।
पिछले साल नागा चैतन्या के साथ तलाक़ की घोषणा कर एक्ट्रेस ने हर किसी को चौंका दिया था। 2017 में दोनों ने भव्य शादी की थी। तलाक के बाद दोनों के रास्ते जरूर अलग हो गए लेकिन सामंथा हाल ही में जिस घर में पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रहती थीं उसे वापस खरीद लिया है। घर के मालिक मुरली मोहन ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि कैसे नागा चैतन्य और सामंथा के अलग होने के बाद वह घर बिक गया था लेकिन एक्ट्रेस ने घर के मालिक से बात की और अधिक पैसे देकर उसी घर को फिर से खरीद लिया। अब वो उसी घर में अपनी मां के साथ रह रही हैं। इस घर के लिए सामंथा ने मोटी रकम अदा की है।
Recommended Video
'कॉफी विद करण' में भी सामंथा ने बताया था कि एक्टिंग कभी भी उनके प्लान का हिस्सा नहीं था, लेकिन फिर पैसों की कमी की वजह से वो आगे और पढ़ाई न कर सकीं और एक्टिंग में आ गईं। लेकिन, अब वो पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं और एक बार भी फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि रियल लाइफ में भी वो कितनी बोल्ड और सशक्त महिला हैं।
सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय 'शकुंतलम', 'सिटाडेल', 'कुशी' और 'यशोदा' जैसी परियोजनाओं के साथ-साथ उनके पास कुछ और अघोषित परियोजनाएं हैं जिनेक साथ आने वाले समय में वो काफी व्यस्त रहने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











