तलाक और एक्टिंग से ब्रेक की खबरों के बीच मशहूर एक्टर संग मंदिर में दुल्हन बनी दिखीं सामंथा, वीडियो वायरल

Samantha Vijay Devrakonda Viral Video: पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने लेटेस्ट वायरल वीडियो के लिए चर्चा का विषय बन गई हैं। उनका और उनके पूर्व पति नागा चैतन्य का तलाक हुए एक साल हो गया है और अब एक्ट्रेस को एक मंदिर में नई दुल्हन के लुक में देखा गया। बता दें कि 2 अक्टूबर 2021 को सामंथा और नागा ने आपसी सहमति से सेपरेशन की घोषणा करके अपने लाखों फैंस को चौंका दिया था।
ऑनलाइन सामने आए एक नए वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु को नई दुल्हन के रूप में सजी-धजी देखा गया और वह अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ खड़ी थीं। सामंथा लाल रंग की साड़ी और खुले बालों में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, विजय देवरकोंडा को पूरी तरह से व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट पहने देखा गया। मंदिर में दोनों की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे सैम के फैंस हैरान हैं।
Quick Namasthe from me and Samantha to you all:)
— Movies4u Official (@Movies4u_Officl) July 4, 2023
We are just at work wrapping our last schedule now.
Full love,
Your man
Vijay Deverakonda#Kushi #VijayDeverakonda #Samantha pic.twitter.com/uIPcRRpgjN
कथित तौर पर, सामंथा और विजय वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'कुशी' की शूटिंग कर रहे हैं और वीडियो में वे आंध्र प्रदेश के द्राक्षरामा में एक मंदिर में पूजा सीन शूट कर रहे थे। इस जोड़ी को फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ देखा गया था। सामंथा और विजय पूजा में भाग लेने में व्यस्त थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि कैमरे उनकी ओर मुड़ रहे हैं, तो उन्होंने झुककर अपने फैंस का अभिवादन करने की पेशकश की।
बीते दिन खबर आई थी कि चुनाव के चलते तमिल सुपरस्टार थलापति विजय अपने एक्टिंग करियर से 3 साल का ब्रेक लेने वाले हैं और आज अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को लेकर भी एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबरे हैं कि वो काफी जल्दी लंबे समय के लिए इंडस्ट्री से ब्रेक लेने वाली हैं और इसका कारण उनका व्यक्तिगत है।


Click it and Unblock the Notifications