नागा चैतन्य- शोभिता के अफेयर की खबरों पर सामंथा रुथ प्रभु ने किया रिएक्ट, जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

Recommended Video
Samantha Ruth Prabhu on Naga Chaitanya Dating Rumors: समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य को अलग हुए काफी समय हो चुका है। पिछले कुछ समय से नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के लिंक अप की खबरें लगातार आ रही हैं। अब समांथा रुथ प्रभु ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'शकुंतलम' की रिलीज को लेकर व्यस्त हैं।
उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू में इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा- 'जो लोग प्यार का मूल्य नहीं जानते हैं, वे चाहे कितने भी लोगों को डेट करें, उनकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। कम से कम उस लड़की को तो खुश होना चाहिए। अगर वह अपना व्यवहार बदलता है और लड़की को चोट पहुंचाए बिना उसकी देखभाल करता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा।
बता दें कि हाल ही में एक और इंटरव्यू में सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो बिल्कुल अंधेरी जगह में थी और विचार भी बिल्कुल गहरे हो गए थे। उन्होंने कहा था- लेकिन, मैं इन विचारों के जरिए खुद को खत्म नहीं कर सकती थी। मुझे एक कदम आगे देखना शुरू करना चाह रही थी।'
उन्होंने साथ ही कहा था- 'मैं भाग्यशाली थी कि मेरे करीबी लोग मेरे साथ खड़े रहे। मैं अभी भी पूरी तरह इससे नहीं उबर पाई हूं लेकिन बुरे दिन पहले से काफी कम हो गए हैं।' सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी रचाई थी। लेकिन, शादी के 4 सालों के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल सामंथा रुथ प्रभु उनकी आने वाली फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके अलावा, वह वरुण धवन अभिनीत 'सिटाडेल' का भी हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications