कभी पिता के पास नहीं थे पढ़ाई के पैसे, आज ओटीटी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनी ये हसीना

Samantha Ruth Prabhu OTT Highest Paid Actress: फ़िल्म इंडस्ट्री में हर एक एक्ट्रेस या एक्टर एक स्ट्रगल स्टोरी लेकर आता है। स्टार किड्स से कहीं ज्यादा आउटसाइडर्स की स्ट्रगल स्टोरी काफ़ी इमोशनल होती है और कहा जाता है कि स्टार किड्स को तो बहुत जल्दी मौके मिल जाते हैं लेकिन आउटसाइडर्स को इतनी जल्दी मौके नहीं मिलते। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनके पिता के पास उनका पढ़ाने के लिए भी पैसे नहीं थे। हम बात कर रहे हैं सामंथा रुथ प्रभु की।
सामंथा रुथ प्रभु अभी के समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक टॉप एक्ट्रेस बन गई है। इस समय वह अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए एक्ट्रेस ने काफी संघर्ष किया है। अक्सर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वैसे तो सामंथा रुथ प्रभु ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस के तौर पर अपनी जगह बनाई है। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी वह अब धमाल में जा रही है। उन्होंने 'द फैमिली मैन 2' सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री की थी। सीरीज में एक्ट्रेस का एक्शन अवतार देखने को मिला था।
लेकिन अब हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु को 'सिटाडेल' सीरीज में वरुण धवन के साथ में देखा गया। उनकी यह वेब सीरीज भी काफी चर्चा में बनी हुई है और अब वह ओटीटी की भी क्वीन बन चुकी है। कहां जा रहा है कि उन्होंने इस वेब सीरीज के लिए 20 करोड़ का चार्ज लिया है और इसके चलते अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई है।
लेकिन बहुत कम लोग सामंथा रुथ प्रभु के स्ट्रगल के बारे में जानते हैं। दरअसल उनका परिवार काफी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उनके पिता के पास में भी उनको पढ़ने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे और उनके सिर पर काफी कर्ज भी था। इसी के चलते सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही जल्दी एक्टिंग डेब्यू कर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications