समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा कर रहे हैं एक दूसरे को डेट? वायरल हुई प्राइवेट तस्वीर

Samantha Ruth Prabhu and Vijay Deverakonda: सोशल मीडिया पर हमेशा ही कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है, ऐसे में कभी कभी कुछ तस्वीरें ऐसी वायरल होती है जो कि कुछ छुपे हुए सच को अक्सर ही सामने लाती देती हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की एक प्राइवेट तस्वीरे सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिससे फैंस को लग रहा है कि शायद ये दोनों डेट कर रहे हैं।
साउथ सुपरस्टार्स विजय देवरकोंडा और समांथा रूथ प्रभु जल्द रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म कुशी में नजर आएंगे। इस फिल्म को शिव निरवाना ने लिखा और डायरेक्ट किया है, दोनों एक्टर्स फिलहाल टर्की में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने टर्की के कई लोकेशन्स पर फिल्म के एक गाने की शूटिंग की है, दोनों करीब एक महीना फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में टर्की में रहेंगे। शूटिंग के साथ-साथ दोनों अपने खाली समय में टर्की घूम रहे हैं और काफी मस्ती भी कर रहे हैं।
समांथा टर्की से अपनी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। इसी बीच में हाल ही में उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- अभी भी सपना देख रही हूं। तस्वीर में समांथा काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
सिर्फ समांथा ही नहीं, विजय भी टर्की में काफी फन मूड में नजर आ रहे हैं। वह भी अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर वहां की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। तस्वीरों में वह अलग-अलग फूड ज्वाइंट्स में नजर आ रहे हैं। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- "Türkiye & Food।"
विजय और समांथा दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं, कुशी से पहले दोनों 'महानती' फिल्म में साथ नजर आए थे। विजय और सामंथा दोनों साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। कुशी फिल्म 1 सितंबर 2023 को रिलीज होगी. यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications