Kushi Release Date: इस दिन सिनेमाघर में दस्तक देगी सामंथा-विजय देवरकोंडा की फिल्म, पोस्टर हुआ रिलीज

Kushi Release date: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म 'कुशी' लंबे समय से सुर्खियों में है। सामंथा और विजय देवरकोंडा के फैंस भी लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का अब एक बेहद प्यारा पोस्टर रिलीज किया गया है और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।
इस पोस्टर में विजय देवरकोंडा और सामंथा बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर रिलीज होने के साथ ही यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। पोस्टर में दोनों बेहद सिंपल और खूबसूरत लुक में दिख रहे हैं। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने यह भी शेयर किया है कि फिल्म इसी साल 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
'कुशी' का पोस्टर देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लग रहा है कि यह शायद दो बेहद अलग-अलग दुनिया में रहने वाले दो लोगों की रोमांटिक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। सामंथा और विजय देवरकोंडा की साथ में यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों 'महंती' में एक साथ नजर आए हैं।
पिछले साल मई में फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक की घोषणा की गई थी। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग कश्मीर में की गई थी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सामंथा ने खुलासा किया था कि दर्शकों के लिए यह फिल्म एक भव्य पारिवारिक अनुभव देगी। पहले शेड्यूल को पूरा करने के बाद सामंथा को अपनी बीमारी 'मायोसाइटिसस' का पता चला था और फिल्म की शूटिंग रुक गई थी।
मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए सामंथा ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को रोक दिया था। मेकर्स ने सामंथा के फ्रेश डेट्स का इंतजार किया और फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की गई। सामंथा रुथ प्रभु के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'कुशी' के अलावा 'सिटाडेल', 'प्रोडक्शन 30', 'चेन्नई स्टोरी' और 'शाकुंतलम' में नजर अहम रोल में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











