..................... Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya getting back together after divorce? actor gave hint - Hindi Filmibeat

तलाक के कई साल बाद फिर से साथ आ रहे हैं सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य? एक्टर ने दी हिंट

Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya

Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya: मनोरंजन जगत के सितारें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य ने एक फोटो शेयर की है जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि वह दोबारा से सामंथा रुथ प्रभु के साथ आ गए हैं। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पर नगा चैतन्य का अपडेट-

दरअसल बात ऐसी है कि, 8 अक्टूबर 2023 को नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पालतू कुत्ते के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। फोटो में देखा जा सकता है कि दोनों साथ में सुबह सुबह का आनंद ले रहे हैं। इसके साथ नागा चैतन्य ने लिखा, "वाइब।"

जैसे ही नागा चैतन्य ने अपने पालतू कुत्ते की तस्वीर साझा की, नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, "को-पैरेंटिंग हैश!!" एक अन्य ने लिखा, "अब डैडी के साथ हैश।" एक नेटिजन ने यह भी लिखा, "मुझे लगता है कि दोनों अब एक साथ हैं।"

गौरतलब है कि ये जो कुत्ते की फोटो एक्टर ने शेयर की उसमें जो कुत्ता नजर आ रहा है उसका नाम हैश है।असल में दोनों सितारों ने मिलकर शादी के बाद इस कुत्ते को गोद लिया था। तलाक के बाद यह बुलडॉग सिर्फ सामंथा के साथ देखा जात था परंतु अब अचानक नागा चैतन्य ने हैश की तस्वीर शेयर की है।

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की शादी-

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल र​हे सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य अपनी शादी और तलाक दोनों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी मगर 2021 में अचानक उन्होंने अपने तलाक की घोषणा की लेकिन इस बात ने उनके फैन्स का बहुत दिल दुखाया। दोनों का तलाक क्यूं हुआ इसके पीछे की वजह तो आज तक सामने नहीं आई है परंतु दोनों का रिश्ता हमेशा ही खबरों में रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X