Samantha Raj Income & Age Gap: 5 या 10 नहीं सामंथा से इतने बड़े हैं दूसरे पति राज, जानिए कौन हैं ज्यादा अमीर

Samantha Ruth Prabhu Second Husband: फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध में रिश्ते बनना बिगड़ना काफी नॉर्मल सी बात है। अब सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की दूसरी शादी काफी सुर्खियों में आ गई है। सामंथा ने शादी की तस्वीरों के साथ राज के साथ अपने शादीशुदा रिश्ते पर मुहर लगा दी है। ऐसे में फैंस सामंथा के दूसरे पति राज के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइडेट दिखाई दे रहा है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि राज निदिमोरू कौन हैं और वो पेशे से क्या काम करते हैं और कितना कमाते हैं।
राज निदिमोरू जाने-माने निर्देशक हैं। समांथा और राज निदिमोरु के डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब समांथा ने 1 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड पिकलबॉल लीग मैच की तस्वीरें शेयर कीं। समांथा चेन्नई सुपर चैंप्स पिकलबॉल टीम की मालकिन हैं और इन तस्वीरों में से एक में वह राज निदिमोरु का हाथ पकड़े हुए नजर आईं। इस एक तस्वीर ने उनके रिश्ते की अटकलों को और ज्यादा मजबूती दे दी।
राज निदिमोरु भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। वह राज और डीके की निर्देशक जोड़ी का हिस्सा हैं, जिन्होंने 'द फैमिली मैन', 'फर्जी', 'सिटाडेल: हनी बनी' और 'गन्स एंड गुलाब्स' जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज का निर्देशन किया है। राज का जन्म आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुआ था। उन्होंने US जाने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज निदिमोरु ने श्यामली डे से साल 2015 में कथित तौर पर शादी की है और उनकी एक बेटी भी है। श्यामाली डे एक साइकोलॉजी ग्रैजुएट हैं और उन्हें फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा और विशाल भारद्वाज के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने का अनुभव है। उन्होंने रंग दे बसंती, ओमकारा और एक नोदिर गोलपो जैसी फिल्मों के लिए पटकथा लेखक और रचनात्मक सलाहकार के रूप में भी काम किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में राज निदिमोरु की कुल नेटवर्थ 83-85 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। राज मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके पास महंगी गाड़ियां है। निर्देशक की कमाई का ज्यादातर हिस्सा फिल्मों, ओटीटी प्रोजेक्ट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से आता है। 15 साल काम करने के बाद सामंथा की संपत्ति 101 करोड़ के करीब है। ब्रांड एंडॉर्समेंट्स और फिल्मों से एक्ट्रेस जमकर नोट छापती हैं। वह एक फिल्म के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। जबकि ब्रांड एंडॉर्समेंट से वह हर साल 8 करोड़ रुपए के लगभग कमाती है। इसके अलावा मुबई में 10 से 15 करोड़ रुपए की प्रॉर्पटी एक्ट्रेस के पास है। इसमें उनकी महंगी गाड़ियां भी शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य ने सामंथा को तलाक के बाद 200 करोड़ एलिमनी ऑफर की थी। मगर एक्ट्रेस ने उसे लेने से साफ मना कर दिया था। उसके कुछ समय बाद फिर रिपोर्ट आई थी कि नागा ने अब 50 करोड़ ऑफर किए थे मगर सामंथा ने वो भी नहीं लिए थे।


Click it and Unblock the Notifications















