समांथा प्रभु और नागा चैतन्य 7 अक्टूबर को करेंगे तलाक की घोषणा, अभिनेत्री को मिलेगी 50 करोड़ रुपये की एलिमनी?
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य इस वक्त फिर से सुर्खियों में हैं और इसका कारण है कि समांथा अपने इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से 'अक्कीनेनी' सरनेम हटा दिया है। खबरें हैं कि दोनों की बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है, लेकिन इसकी पक्की खबर किसी को नही है और ना ही आधिकारिक ऐलान हुआ है। माना जा रहा है कि समांथा लगातार सार्वजनिक रूप से अपने ट्वीट्स और इशारों के माध्यम से संकेत छोड़ती दिख रहीं हैं लेकिन इस मामले में उनके पति नागा चैतन्य ने चुप्पी साध ली है।
ऐसा माना जा रहा है कि इसके बाद वो लोग जरूर ही तलाक की घोषणा कर सकते हैं। पता चला है कि दोनों सितारे आन वाले 7 अक्टूबर को ये ऐलान करने वाले हैं कि वो तलाक ले रहे हैं।

7 अक्टूबर को उनकी शादी की सालगिरह है। ये किसी को नहीं पता है कि दोनों के बीच किस कारण से मतभेद चल रहे हैं। ईटाइम्स के अनुसार, संभावित कारण समांथा के ग्लैमरस फोटोशूट और मशहूर वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में बोल्ड भूमिका का होना हो सकता है।
कथित तौर पर पता चला है कि परिवार नहीं चाहता था कि समांथा ये करें। हमारी साइट फिल्मीबीट तमिल के मुताबिक, यह पता चला है कि समांथा को तलाक के लिए कुल 50 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता मिलेगा।
कथित तौर पर कानूनी प्रक्रिया दो से तीन महीनों में पूरी हो जाएगी। खबरें तो यहां तक हैं कि तलाक को लेकर कोर्ट तक में दोनों की काउंसलिंग हो चुकी है। नागा चैतन्य कई तेलुगू फिल्मों को लेकर बिजी हैं और वो लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आने वाले हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











