नागा चैतन्य से तलाक के लिए 200 करोड़ का ऑफर लेने से समांथा प्रभु का इंकार, सामने आई बड़ी वजह ?
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल नागा चैतन्य और समांथा अक्किनेनी ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। इसे लेकर समांथा प्रभु ने एक बयान जारी कर बताया है कि उनके और नागा चैतन्य के रास्ते अब अलग हो रहे हैं। लेकिन अब ये रिपोर्ट सामने आ रही है कि समांथा प्रभु ने 200 करोड़ की एलिमनी लेने से इंकार कर दिया है।
जब कुछ दिन पहले समांथा प्रभु ने पति नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा की तो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि मैंने और नागा चैतन्य ने काफी सोचने के बाद अलग होने का फैसला लिया है। हमारी दोस्ती रहेगी लेकिन हम अपने रास्ते अलग जायेंगे।

बता दें कि जब भी किसी बड़े स्टार कपल का तलाक होता है तो एलुमनी में लाखों और करोड़ों की बात सामने आती है। ये काफी चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आयी है कि समांथा ने खुद को मिलने वाले 200 करोड़ के गुजारा भत्ता को लेने से इंकार कर दिया है।

समांथा प्रभु को 200 करोड़ रुपए सेटलमेंट
रिपोर्ट अनुसार समांथाके तलाक के बाद 50 करोड़ बतौर एलिमनी मिलेगी। साथ ही समांथा प्रभु को 200 करोड़ रुपएसेटलमेंट के तौर पर दिए जाने थे। समांथा प्रभु इसके लिए राजी नहीं हुई हैं। समांथा प्रभु ने 200 करोड़ की एलिमनी के लिए मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि नागा चैतन्य के साथ अपनी शादी और रिश्ता खत्म होने से समांथाबेहद दुखी हैं।

समांथा का दिल टूटा, नहीं चाहती हैं पैसा
बताया जा रहा है कि समांथा का दिल टूटा हुआ। वह अपने रिश्ते में पैसा नहीं लाना चाहती हैं। वह नागा चैतन्य से केवल दोस्ती चाहती हैं। इस वजह से उन्होंने 200 करोड़ की एलिमनी लेना नहीं चाहती हैं। गौरतलब है कि समांथा प्रभु और नागा चैतन्य का रिश्ता चार साल रहा है।

पहले प्यार फिर शादी और हुआ तलाक
साल 2010 में दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में आए। फिर साल 2017 में समांथा प्रभु और नागा चैतन्य ने शादी कर ली। नागा चैतन्य के साथ रिश्ता टूटने पर समांथा इमोशनल तौर पर बिखर गई हैं। वह अपना सारा फोकस इस वक्त केवल काम पर लगा रही हैं।नागा चैतन्य भी आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











