Samantha Ruth Prabhu की वेडिंग रिंग देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

Samantha wedding ring price

Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price: साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा ने 1 दिसंबर को कोयंबटूर स्थित ईशा योगा फाउंडेशन में फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ चुपचाप शादी कर ली। शादी बेहद निजी रखी गई, लेकिन जैसे ही सामंथा ने अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं, इंटरनेट पर हलचल मच गई। फैंस उनकी रिंग, मंगलसूत्र और पूरे वेडिंग लुक को ध्यान से देखने लगे।

नागा चैतन्य की एनिवर्सरी से 3 दिन पहले शादी कर सुर्खियों में सामंथा

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि सामंथा ने यह शादी अपने एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला की पहली मैरिज एनिवर्सरी से सिर्फ तीन दिन पहले की। नागा चैतन्य और शोभिता ने 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में शादी की थी। इस टाइमिंग ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

वायरल हुई सामंथा की वेडिंग रिंग

38 साल की सामंथा शादी में लाल सिल्क की खूबसूरत साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में बेहद प्यारी लग रही थीं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी एंगेजमेंट रिंग ने खींचा। शादी की तस्वीरों में वह एक बेहद अलग और मॉडर्न जियोमेट्रिक डिजाइन वाली रिंग पहने दिखाई दीं, जिसमें बड़ा एंगुलर स्टोन लगा है। यह रिंग उनके पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स (जैसे इकोनॉमिक टाइम्स) के अनुसार, इस रिंग की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। रिंग में अनकट डायमंड का लुक है, सिंपल गोल्ड बैंड पर एक बड़ा सिंगल डायमंड। माना जा रहा है कि यह डायमंड और सिल्वर से बनी है। इसमें बारीक फिलिग्री वर्क किया गया है, जो बेहद पतली तारों और छोटे मोतियों से बनने वाला एक खास डिजाइन होता है। फैंस उनकी इस खूबसूरत रिंग की तस्वीरें लगातार शेयर कर रहे हैं।

मंगलसूत्र भी बना चर्चा का विषय

सामंथा का मंगलसूत्र भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह ट्रेडिशनल थाली डिजाइन में बना है और इसमें एक छोटा, सादा सा पेंडेंट लगा है। अपनी लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्ड जूलरी की लेयर्स और हेयर बन में सफेद गजरा लगाया, जिससे उनका वेडिंग अटायर और भी ग्रेसफुल लग रहा था।

सामंथा और राज की पहली मुलाकात कैसे हुई?

सामंथा और राज निदिमोरू की पहली मुलाकात Amazon Prime की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय दोनों सिर्फ प्रोफेशनली जुड़े हुए थे। इस सीरीज में सामंथा ने 'राजी' का दमदार रोल निभाया था, जिसे राज और डीके ने बनाया था। काम के दौरान शुरू हुई यह पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और अब शादी में बदल गई।

More from Filmibeat

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X