मुंबई में समांथा ने खरीदा नया आशियाना, होश उड़ा देगी कीमत

Samantha Ruth Prabhu

पिछले कुछ समय तक अपने हेल्थ इश्यू की वजह से मीडिया और कैमरे से दूर रहने के बाद एक बार फिर से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु एक बार फिर से काम पर लौट आयी है। हाल ही खुलासा हुआ था कि इस समय समांथा वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह वेब सीरीज रूसो ब्रदर्स अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए बना रहे हैं। लेकिन समांथा अभी किसी और वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। समांथा ने हाल ही में मुंबई में अपने लिए नया आशियाना यानी फ्लैट खरीदा है। इसकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

समांथा का नया फ्लैट :

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो समांथा ने मुंबई में तीन बेडरूम का एक अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 15 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। मुंबई में अपना नया घर खरीदने की मुख्य वजह वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की शूटिंग बताई जाती है। इसके अलावा समांथा कई और हिंदी फिल्मों में काम करना चाहती है। इसलिए उन्होंने मुंबई में अपने रहने के लिए यह अपार्टमेंट खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि समांथा ने अक्षय कुमार के साथ भी एक फिल्म साइन की है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

शाकुंतलम की रिलीज डेट टली :

अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो समांथा रुथ प्रभु की अगली फिल्म 'शकुंतलम' जो 17 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गयी है। हालांकि अभी तक इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। इसके साथ ही समांथा की विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'खुशी' का काम भी जोरो-शोरों के साथ शुरू हो गया है। समांथा के हेल्थ इश्यू की वजह से इस फिल्म का काम भी काफी पीछे हो रहा था।

Read more about: samantha ruth prabhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X