राजकुमार राव के साथ काम करने को लेकर क्या बोलीं सामंथा अक्किनेनी? चर्चा में है बयान!
साउथ की दमदार अदाकार सामंथा अक्किनेनी को लेकर काफी समय से चर्चा है। हाल ही में उन्होने द फैमिली मैन सीजन 2 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। उन्होने मनोज बाजपेयी के साथ शानदार काम किया था और लोगों को उनका अभिनय काफी पसंद आया है। लेकिन इस समय एक खबर काफी चर्चा में है, दरअसल सामंथा अक्किनेनी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक कलाकार के साथ काम करना चाहती हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं कमाल के अभिनेता राजकुमार राव की। खबरें हैं कि राजकुमार राव के साथ सामन्था ने काम करने की इच्छा जाहिर की है। खबर तो ये भी है कि उनको एक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और इसमें राजकुमार राव भी नजर आने वाले हैं।

हालिया इंटरव्यू में सामन्था से पूछा गया था कि इंडस्ट्री के किस टैलेंट के साथ वो काम करना चाहती हैं तो उन्होने राजकुमार राव का नाम लिया था। उन्होने फिल्म न्यूटन का जिक्र किया था और उनके काम को सराहा था।
राजकुमार राव ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और किरदार काफी मशहूर हुए हैँ। कुछ समय पहले वो फिल्म रूही का हिस्सा बने थे लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली थी।
इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आईं थीं और उन्होने बेहतरीन काम किया था। इस हॉरर कॉमेडी के गाने काफी पसंद किए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











