साउथ सुपरस्टार समांथा अक्किनेनी ने रिजेक्ट किया बॉलीवुड डेब्यू, मिली थी धमाकेदार फिल्म
साउथ की सुपरस्टार समांथा अक्किनेनी को काफी समय से बॉलीवुड से हिंदी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं लेकिन समांथा लगातार अपना हिंदी फिल्म डेब्यू टालती जा रही हैं। इस बार उन्हें अपनी ही फिल्म की हिंदी रीमेक ऑफर की गई लेकिन इस बार भी बात नहीं बनी।
समांथा अक्किनेनी को मशहूर तमिल फिल्म यू टर्न का हिंदी रीमेक ऑफर किया गया लेकिन समांथा ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। फिलहाल वो अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में सोच ही नहीं रही हैं।

समांथा का कहना है कि वो दक्षिण भारतीय फिल्में करके ही खुश हैं और फिलहाल वो अपना हिंदी डेब्यू नहीं करना चाहती हैं। दूसरी तरफ वो मनोज बाजपेयी के साथ द फैमिली मैन के सीज़न 2 में दिखाई देंगी।
समांथा का कहना है कि उन्हें ये सीरीज़ बहुत पसंद आई थी और शायद हिंदी दर्शकों से जुड़ने का ये रास्ता फिलहाल उन्हें बेहतर लग रहा है।
समांथा के अलावा मिलिए कुछ साउथ साईरन से -


Click it and Unblock the Notifications











