Samanatha Ruth Prabhu ने प्रोड्यूसर्स को लौटा दिए पैसे, इतने सालों के लिए इंडस्ट्री को कहा अलविदा?

बीते दिन खबर आई थी कि चुनाव के चलते तमिल सुपरस्टार थलापति विजय अपने एक्टिंग करियर से 3 साल का ब्रेक लेने वाले हैं और आज अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को लेकर भी एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबरे हैं कि वो काफी जल्दी लंबे समय के लिए इंडस्ट्री से ब्रेक लेने वाली हैं और इसका कारण उनका व्यक्तिगत है।
Recommended Video
सभी जानते हैं कि बीते साल कई सारी समस्याओं से जूझने के बाद भी उन्होने पूरी तरह से मेहनत का परिचय दिया था और अपने सभी प्रोजेक्ट्स पूरे किए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा ने करीब 1 साल तक किसी फिल्म को ना साइन करने का मन बनाया है।
भले ही वो किसी भी भाषा की फिल्म हो या फिर वेब सीरीज ही क्यों ना हो। खबरें तो यहां तक हैं कि उन्होने जिन प्रोड्यूसर्स से पैसे लिए थे उनका एडवांस भी लौटा चुकी हैं। वर्कफ्रंट पर वरुण धवन के साथ सिटाडेल इंडिया का आखिरी शेड्यूल पूरा करने के बाद, सामंथा अब विजय देवरकोंडा के साथ कुशी की शूटिंग कर रही हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के पूरा होते ही वो लंबे समय के लिए ब्रेक पर चली जाएंगी। सामंथा रुथ प्रभु काफी शानदार अदाकारा हैं और उन्होने कई भाषाओं में काम किया है।
हालांकि वो तब चर्चा में आईं थीं जब उनका तलाक नागा चैतन्य के साथ हुआ था और कहा गया था कि वो काफी टूट गई हैँ। इसके बाद उन्होने खुद को संभाला और पुष्पा के आइटम नंबर में कमाल कर दिया था। हालांकि वो पुष्पा 2 में किसी आइटम नंबर के साथ नजर आती हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही आपको बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications