'हीरो' के बाद सलमान खान ने 'नोटबुक' में बिखेरा गायिका जलवा- रिलीज हुआ गाने का Teaser- शानदार
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों के गॉडफादर हैं और अक्सर किसी ना किसी को लॉंच करते रहते हैं। इस समय उन्होने प्रनूतन और जहीर इकबाल को नोटबुक से लॉंच किया है और फिल्म हीरो की तर्ज पर ही अब इसमें भी गाना गाया है। गौरतलब है कि इस गाने जिसका टाइटल मैं तारे है..टीजर रिलीज हुआ है। इसमें सलमान खान गायिका जलना बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म हीरो में उन्होने सूरज पंचोली और आथिया के लिए गाया था और गाना काफी बड़ा हिट साबित हुआ था। आज उस फिल्म को सलमान खान के गाने से पहचाना जाता है।

जहीर इकबाल की बात करें तो वो सलमान खान के एक करीबी दोस्त के बेटे हैं और प्रनूतन मोहनीश बहल की बेटी है। नूतन दिवंगत अभिनेत्री नूतन की पोती और अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी हैं।
जहीर फिल्मी परिवार से नहीं हैं, लेकिन उनके पिता और सलमान के बीच बचपन से दोस्ती है। सलमान ने मोहनीश बहल के साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें हम आपके हैं कौन, मैंने प्यार किया, चंद्रमुखी, जय हो जैसी कई फिल्में हैं। फिलहाल आप देखिए गाने का टीजर...


Click it and Unblock the Notifications











