Sam Bahadur Twitter Review: फैंस ने की विक्की की अदाकारी की तारीफ, कहा,- "ऑस्कर के हकदार.."

Sam Bahadur Twitter Review: आज मतलब 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सैम बहादुर को लेकर विक्की कौशल लगातार चर्चा में हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शकों दर्शको फिल्म के साथ साथ विक्की की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर रिव्यू भी सामने आ गए हैं, जिसमें लोगों ने फिल्म के लिए ऑस्कर की मांग की है।
सैम बहादुर के ट्विटर रिव्यू-
'सैम बहादुर' की रिलीज के बाद दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। भारत के सर्वश्रेष्ठ युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के किरदार में विक्की को देख दर्शक भी काफी खुश लग रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी विक्की और 'सैम बहादुर' की काफी तारीफें देखने को मिली हैं।
There is a powerful virtuous cycle created when a country produces movies which tell the stories of their heroes. Especially about soldiers & narratives of leadership & courage. The pride & self belief of people multiplies. More heroes emerge when people know their courage will… pic.twitter.com/3196l2dPQM
— anand mahindra (@anandmahindra) December 1, 2023
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सैम बहादुर की तारीफ करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, 'जब कोई देश ऐसी फिल्में बनाता है जिसमें अपने नायकों की कहानियां बताई जाती हैं तो यह अपने आप में एक बड़ी बात होती है। विशेष रूप से सैनिकों और नेतृत्व एवं साहस की कहानियों के बारे में फिल्म बनाना काफी गर्व की बात होती है। लोगों का गौरव और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। जब लोगों को पता चलता है कि उनके साहस की सराहना की जाएगी तो और अधिक नायक उभर कर सामने आते हैं। रोनी स्क्रूवाला हमारे लिए ऐसी फिल्में बनाने के लिए आपका धन्यवाद। विक्की कौशल का रोंगटे खड़े कर देने वाले सैम बहादुर के रूप में खुद बदल लेना किसी चुनौती से कम नहीं था। इसे देखें और एक भारतीय हीरो का उत्साह बढ़ाएं।'
Absolutely! Movies that celebrate our heroes create a powerful cycle of pride and self-belief. Kudos to @RonnieScrewvala for bringing these narratives to life and @vickykaushal09 for an award-worthy portrayal of Sam Bahadur. 🎬🇮🇳 #SamBahadur
— Deepak Arora (@iAroraDeepak) December 1, 2023
एक और यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल! हमारे नायकों का जश्न मनाने वाली फिल्में गर्व और आत्म-विश्वास का एक शक्तिशाली चक्र बनाती हैं। सैम बहादुर सच में पुरस्कार के योग्य फिल्म है। सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।'
Sam Bahadur has been watched. VICKY KAUSHAL DESERVES OSCAR FOR this movie. I Repeat VICKY KAUSHAL Deserves OSCAR for #SamBahadur . My Big Bro said " Sam Bahadur ko 10 times bhi dekhenge toh bhi Mann nahi bharega". Fatima ,Sanya &other cast actors were also good.#VickyKaushal pic.twitter.com/ljGVqmUZqj
— Sasi (@SasiVicky_09) December 1, 2023
एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, सैम बहादुर देख चुका हूं। विक्की कौशल इस फिल्म के लिए ऑस्कर के हकदार हैं। मैं दोहराता हूं कि विक्की कौशल #सैमबहादुर के लिए ऑस्कर के हकदार हैं। मेरे बड़े भाई ने कहा, "सैम बहादुर को 10 बार भी देखेंगे तो भी मन नहीं भरेगा"। फातिमा, सान्या और अन्य भी अच्छे थे।
विक्की और सान्या की फिल्म सैम बहादुर-
विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा स्टारर सैम बहादुर आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'सैम बहादुर' एक वॉर बेस्ड ड्रामा फिल्म है जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











