Sam Bahadur Leaked: 'सैम बहादुर' के मेकर्स को लगा झटका, इंटरनेट पर लीक हुई विक्की कौशल की फिल्म

Sam Bahadur Leaked: सिनेमाघरों में आज विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'सैम बहादुर' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से फैंस के बीच क्रेज बना हुआ था। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं सभी विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है कि, सैम बहादुर फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।
सैम बहादुर हुई ऑनलाइन लीक-
सबकी पसंदीदा मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय है। फिल्म को हिट कराने के लिए कलाकारों और मेकर्स ने जमकर प्रमोशनल किया था।
इस बीच अब फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' रिलीज के पहले दिन ही 'ऑनलाइन लीक' हो गई है। जो कि फिल्म की टीम के लिए बुरी खबर है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' को ऑनलाइन तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज, तमिलएमवी, फिल्मीज़िला, इबोम्मा आदि जैसी टोरेंट वेबसाइटों ने 'सैम बहादुर' के एचडी प्रिंट लीक कर दिए हैं।
फिल्म लीक होना हमेशा ही उनकी कमाई पर बुरा असर डालता है। तो ऐसे में सैम बहादुर के मेकर्स ही नहीं बल्कि विक्की कौशल के फैंस के लिए भी फिल्म का ऑनलाइन लीक होना बड़ी निराशा है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म की कमाई पर भारी असर देखने को मिल सकता है।
विक्की कौशल की शानदार फिल्म सैम बहादुर-
'सैम बहादुर' की बात करें तो, सैम बहादुर का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख में नजर आ रहे हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा में विक्की ने भारत के पहले फील्ड मार्शल की मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications












