सलोनी नही रही अब आदर्श बहू
जी में दिखाये जा रहे शो सात फेरे में लंबे समय से आदर्श बहू सलोनी का किरदार निभाने वाली राजश्री ठाकुर अब नकारात्मक भूमिका में आ गई है. वह दो साल से आदर्श बहू बनकर रही है और अब उसके जीवन में अचानक परिवर्तन आ गया है और वह नायिका से खलनायिका बन गई है.
सलोनी को आदर्श बहू के रुप में देखने के अभ्यस्त हो चुके दर्शकों को इससे काफी हैरानी हो रही है कि सलोनी का चरित्र नकारात्मक करने की क्या आवश्यकता थी. इसमें सलोनी अपने पति नाहर से झगडे पर उतारु हो जाती है. नाहर की भूमिका शरद केलकर कर रहे हैं.
राजश्री ने इस बारे में कहा कि उसकी भूमिका को नकारात्मक किये जाने से वह थोडी चिंता में पड गई है. उसे लगता है कि कहीं इस वजह से शो की टी आर पी न गिर जाये और लोकप्रियता में कमी आ जाये. लेकिन अगर उसे अब नकारात्मक बताया जा रहा है तो इसके पीछे कोई ठोस कारण जरुर होगा, क्योंकि सलोनी सामान्य परिस्थति में नकारात्मक नही हो सकती.
फिलहाल तो वह एक एक्ट्रेस होने के नाते हर तरह की भूमिका को करने के लिये तैयार है और वह अब सात फेरे में खलनायिका बहू बनकर भी संतुष्ट है.


Click it and Unblock the Notifications