..................... Salmna khan not giving credit for the movie dabang, Director Avhinav kashyap reveal secret - Hindi Filmibeat

सलमान खान को क्यों नहीं दिया गया 'दबंग' के डायलॉग्स का क्रेडिट ? डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने खोला राज

Salmna khan

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी दरिया दिली के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान लगभग तीन दशक से ज्यादा समय इस इंडस्ट्री में गुजार चुके हैं। उन्होंने एक से एक बड़ी हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने चार्म, ह्यूमर, स्टाइल और अंदाज के साथ उन्होंने स्टारडम की एक मिसाल कायम की है, लेकिन बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर कई आरोप लगाए थे। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। ऐसे में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अभिनव को बस लाइलाइट बटोरने का टैग दे रहे हैं।

सलमान खान ने दिए डायलॉग्स

सोशल मीडिया पर डायरेक्टर का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने कथित तौर पर सलमान खान द्वारा दबंग के डायलॉग्स बदलने की बात की थी। लेकिन जब इंटरव्यूअर ने उनसे पूछा कि वीर में सलमान खान को लेखक के रूप में क्रेडिट क्यों नहीं मिला, तो अभिनव ने जवाब दिया, 'यह आप सलमान से पूछिए' आगे उसी इंटरव्यू में अभिनव ने यह भी कहा कि दबंग की आइकोनिक लाइनें जैसे 'इतने छेद कर दूंगा कि, कंफ्यूज हो जाओगे कि, सांस कहां से ले और ... कहां से,' 'कमीने से याद आया,' 'हम रॉबिनहुड पांडे हैं,' और कई दूसरे भी सलमान खान ने ही दी थीं। अभिनव आगे कहते हैं कि ऐसा नहीं है कई एक्टर्स हैं जो खुद से इंप्रोवाइजेशन करते हैं। एक्टर्स से भी कुछ मिलता है। अब एक्टर्स से कह दो कि ये कर दो तो वो वैसा ही कर देंगे ? वो कोई कठपुतली थोड़ी ना हैं।

अरबाज ने किया सपोर्ट

इसी के साथ ही डायरेक्टर अरबाज खान को लेकर भी बात करते हैं। वह कहते हैं कि अरबाज ने उन्हें ब्रेक दिया लेकिन अरबाज ने यह कभी भी नहीं जताया कि उन्होंने मुझ पर एहसान किया है। उन्होंने मेरा हमेशा ही साथ दिया। इसके बाद इंटरव्यूअर पूछते हैं कि फिर दिक्कत कहां है। इसपर डायरेक्ट कहते हैं कि मेरी तरफ से कोई भी बाधा नहीं है मीडिया सवालों को तोड़ मरोड़ रही है क्योंकि लोगों को उम्मीद थी कि दूसरा पार्ट मैं बनाऊंगा। बता दें कि अभिनव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ नहीं बस सिर्फ लाइमलाइट चाहिए। अगर उन्हें कुछ होगा तो लोग सलमान खान पर शक करेंगे।

Read more about: salmna khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X