सलमान की सलाह बेशकीमती है: कैटरीना कैफ
मुंबई। इन दिनों भले ही सलमान खान और कैटरीना के बीच दूरियां होने जैसी बातें की जा रही हो लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना कैफ ने कहा है कि 'सलमान की सलाह मेरे लिए बेशकीमती है और मैं आज भी सलमान से सलाह लेती हूं क्योंकि वह काफी पहले से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। उनका कहना है कि वह अनुष्का शर्मा और आदित्य चोपड़ा से भी अपने करियर के बारे में सलाह लेती हैं।
कैटरीना के इस बयान के पीछे कारण बताये जा रहे हैं कि सलमान ही फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे व्यक्ति हैं जो कि उनका हमेशा ही साथ देने के लिए तैयार रहते हैं। सलमान ही कैटरीना को फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आये थे। कैटरीना आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह इन दिनों अामिर के साथ धूम के सीक्वेल 'धूम 3' में काम कर रही हैं और इसके अलावा वह रितिक रोशन के साथ 'बैंग बैंग' में भी काम कर रही हैं।
कैटरीना की पिछली फिल्म 'जब तक है जान' सलमान के कट्टर प्रतिद्वंदी शाहरूख के साथ आयी थी। यश चोपड़ा की यह आखिरी फिल्म थी जो कि हिट साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications