सच के रॉबिनहुड: सलमान खान

By Jaya Nigam
सच के रॉबिनहुड: सलमान खान

सलमान ख़ान की आनेवाली फ़िल्म दबंग में उनके किरदार का नाम आम हिंदी फ़िल्मों के हीरो से कुछ हटकर है. फ़िल्म में सलमान खुद को बुला रहे हैं रॉबिनहुड पांडे. लेकिन लगता है इस नाम का प्रभाव उनकी असल ज़िन्दगी में भी हो रहा है.

जिस तरह मुश्किल में पड़े लोगों की सहायता रॉबिनहुड किया करते थे, कुछ उसी तरह से सलमान ख़ान अपने उन दोस्तों की मदद करना चाहते हैं जो बेहतेरीन कलाकार हैं लेकिन आजकल उनके पास काम नहीं है. और ऐसा करने के लिए वो फ़िल्म निर्माता के तौर पर अपनी किस्मत आज़माना चाहते हैं.

फ़िल्म निर्माण ख़ान परिवार के लिए कोई नई बात नहीं है. सलमान खान के दोनों भाई अरबाज़ और सोहेल बतौर निर्माता पहले ही कई फिल्में बना चुके हैं.

वैसे फिल्में बनाने के पीछे सलमान खान के पास कई कारण हैं. एक तो ये कि इस तरह से वो नए प्रतिभाशाली लोगों को मौका दे पाएंगे.

लेकिन एक वजह और है जो सलमान को निर्माता बनने के लिए प्रेरित कर रही है. सलमान कहते हैं कि वो आम आदमी के लिए फिल्में बनाने की चाह रखते हैं. वो ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जिन्हें देख कर आम जनता को प्रेरणा मिले और वो जोश से भर जाए.

सलमान कहते हैं कि अपनी फ़िल्मों में उनकी कोशिश होती है कि वो कुछ बड़ा करें. भले ही वो रोमांटिक किरदार हो या फिर ऐक्शन, वो हमेशा कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो असल ज़िन्दगी में वो नहीं कर सकते.

एक ज़माना था जब सिर्फ एक ही स्क्रीन वाले सिनेमाघर होते थे. लेकिन आजकल चलन मल्टीस्क्रीन सिनेमाघरों का है. सलमान कहते हैं कि मल्टीस्क्रीन से अगर मुकाबला करें तो सिंगल स्क्रीन पर फिल्में देखने का अनुभव बेहतर होता है. वैसे भी मल्टीस्क्रीन सिनेमाघर ज्यादा महंगे हैं. और जो लोगो सिंगल स्क्रीन के आदि हैं वो वहीं जाकर फ़िल्म देखना पसंद करते हैं.

अपनी आनेवाली फ़िल्मों के बारे में सलमान खान कहते हैं कि जल्द ही उनकी फ़िल्म दबंग सिनेमाघरों में होगी. इस फ़िल्म से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रख रही हैं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा कि बेटी सोनाक्षी सिन्हा. सलमान कहते हैं साथ ही पार्टनर 2 कि स्क्रिप्ट भी तैयार है. वो पार्टनर 2 को लेकर खासे उत्साहित हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X