रितेश के दुख में शामिल सलमान नहीं मनाएंगे ईद

Salman will not celebrate Eid as Ritesh lost his father
मुंबई। हाल ही में महाराष्ट्रा के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के निधन के बाद से उनके बेटे रितेश देशमुख काफी दुखी हैं और उनके इस दुख में शामिल उनके दोस्त सलमान खान ने फैसला किया है कि वो भी रितेश के इस बुरे समय में उनका साथ देंगे और ईद की खुशी नहीं मनाएंगे।

सलमान खान के घर हर साल ईद के दिन सभी रिश्तेदारों और दोस्तों का जमावाड़ा लगता है साथ ही उनके फैन्स सुबह से ही ईदी के तौर पर उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के सामने भीड़ लगाकर खड़े होते हैं। इस बार भी ईद से पहले की शाम से ही सलमान खान का पूरा परिवार सलीम खान, हेलन, सलमा, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा खान, सोहेल खान, सीमा, निर्वाण, आर्यन, अलीजे, योहान, अर्पिता, अल्वीरा और अतुल ने मिलकर त्यौहार की तैयारियां करनी शुरु कर दी।

लेकिन सलमान खान से इस ईद क्या खास है पूछने पर सलमान ने कहा- "मेरे बहुत अच्छे दोस्त रितेश देशमुख ने हाल ही में अपने पिता को खोया है। इसलिए मैं ईद नहीं मनाउंगा।" साथ ही सलमान ने कहा कि हर साल उनके फैन्स उनसे ईदी के तौर पर एक अच्छी फिल्म चाहते हैं और सलमान हमेशा उन्हें ये देते भी हैं। सलमान खान ने कहा "मैं एक एंटरटेनर हूं। और मेरे फैन्स मुझसे हर साल एक अच्छी फिल्म के सिवा कुछ नहीं मांगते। जब 2009 में वांटेड रिलीज हुई थी तो ये किसी प्लान के तहत नही हुई थी। लेकिन उसके बाद से सभी निर्माताओं ने मेरे लिए ईद स्पेशल रिलीज करने की शुरुआत कर दी।"

इसके साथ सलमान ने कहा कि मेरे घर में ईद, गणपति, क्रिस्मस, सब कुछ मनाते हैं। सलमान खान खुद भले ही इस साल ईद ना मनाएं लेकिन अपने फैन्स को ईदी देना सलमान नहीं भूले और हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने 'एक था टाईगर' के साथ अपने फैन्स को बेहतरीन ईदी दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X