सूखे मराठवाड़ा की मदद को आगे आये सलमान खान

बीड। बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने महाराष्‍ट्र के सूखाग्रस्‍त क्षेत्र मराठावाड़ा की मदद का फैसला लिया है। सलमान अपने एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' के द्वारा मदद करेंगे।

औरंगाबाद संभागीय आयुक्‍त को मिले एक मेल के अनुसार 'बीइंग ह्यूमन' 6 से 31 मई तक मराठवाड़ा के सूखे क्षेत्रों में पानी के 2500 टैंक मुहैया करवाएगा। कहा जा रहा है कि इन टैकों की जल संचयन क्षमता 2000 लीटर है।

मामले की पुष्टि करते हुए बीड आवासीय जिला आयुक्‍त बी एम काम्‍बले ने कहा है कि हमने जल वितरण के लिए संभागीय आयुक्‍त को सूचित कर दिया है। उन्‍होने बताया कि संभागीय आयुक्‍त से हमें कल इस संबंध में ई मेल मिला था। ई-मेल के अनुसार सलमान का एनजीओ बीड जिले को 750 जल टैंक उपलब्‍ध करवायेगा। इसके अलावा औरंगाबाद और नांदेड़ को ढाई-ढाई सौ और उस्‍मानाबाद तथा जालना को पांच-पांच सौ टैंकों से जल वितरण किया जायेगा।

इसके पहले भी सलमान खान अपने एनजीओ द्वारा कई जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X