सलमान चले श्री-लंका

सूत्रों के अनुसार सलमान श्री लंका के राष्ट्रपति महिन्दा राज्यपाकसा और उनके बेटे के दोस्त भी हैं। श्रीलंकाई बॉलीवुड सितारों के बहुत बड़े फैन हैं इसलिए ब्रैंड अम्बेसडर बनने के लिए सलमान खान को चुना गया है और सलमान फिल्हाल तैयार भी हो गए हैं।
2010 में सलमान ने कोलंबो में हुए आईफा अवार्ड में भाग लिया था साथ ही आईफा चैरिटी इनिशिएटिव जो कि श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र के लोगों की साक्षरता और पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं के लिए काम करती है के ब्रैंड अम्बेसडर भी बने थे।
श्री लंका प्रीमियर लीग पिछले साल ही स्थापित की गई है। श्रीलंका की क्रिकेट लीग ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सामने इंडियन टीम को श्रीलंका प्रीमियर लीग के लिए क्रिकेट खेलने का प्रस्ताव भी रखा था पर भारत द्वारा यह प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया था। श्री लंका प्रीमियर लीग 10 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











