..................... Salman was not drunk, did not smell of alcohol, says witness - Hindi Filmibeat

हिट एंड रन केस: वेटर ने तो परोसी थी दारू लेकिन सलमान ने पी नहीं थी!

 Salman was not drunk, did not smell of alcohol, says witness
हिट एंड रन केस में रोज नये मोड़ आ रहे हैं। जहां सोमवार को वेटर ने कहा कि उन्होंने सलमान को शराब परोसी थी वहीं मंगलवार को एक गवाह ने कहा कि जिस समय दुर्घटना हुई थी उस समय सलमान नशे में नहीं थे।

गवाह फ्रांसिस फर्नाडीस ने सत्र न्यायाधीश डी. डब्ल्यू. देशपांडे को बोला कि जिस समय दुर्घटना हुई थी उस समय शोर सुनकर वो मौका ए वारदात पहुंचे थे, जहां सलमान को मारने के लिए स्थानीय नागरिक एकत्र हो गये थे, मैं सलमान को वहां बचाने पहुंचा तो पाया कि सलमान नशे में नहीं थे, वो बिल्कुल नार्मल व्यक्ति के रूप में दिखायी दे रहे थे।

जबकि एक दिन पहले जेडब्ल्यू मेरियट होटल में वेटर का काम करने वाले मलय बाग ने अदालत को बताया कि उसने सलमान और उनके दोस्तों को कॉकटेल और ह्वाइट रम परोसी थी, लेकिन उसे यह ध्यान नहीं है कि दोस्तों के साथ सलमान ने भी शराब पी थी या नहीं। जबकि पुलिस की ओर से कहा गया है कि जिस समय दुर्घटना हुई थी उस समय सलमान ने काफी पी रखी थी यहां तक कि उनसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।

कहा जा रहा है कि सलमान और सोहेल उस रात हालांकि साथ में रेन बार गए थे, लेकिन सोहेल आधी रात के बाद घर वापस आ गए थे। लगभग तीन घंटे बाद एक व्यक्ति ने आकर सलमान के बंगले पर तैनात पुलिसकर्मी को बताया कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

गौरतलब है कि सलमान खान पर अपनी एसयूवी कार से फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचलने का आरोप है, जिसमें एक की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हुए थे। घटना 28 सितंबर, 2002 को बांद्रा पश्चिम में एक बेकरी की दुकान के पास हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X